फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tourist injured by the stone of taj mahal

ताजमहल से गिरा पत्थर, सैलानी को लग गई चोट

Tue, 26 Jul 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 26 Jul 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
tourist injured by the stone of taj mahal
ताजमहल से पत्थर गिरा। - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही ने सोमवार को तमिलनाडु के सैलानी की जिंदगी खतरे में डाल दी। सोमवार दोपहर ताज की दक्षिण-पश्चिमी मीनार से निकला संगमरमर सैलानी के सिर पर जा गिरा। 133 फुट ऊंचाई से गिरे पत्थर के कारण पर्यटक चोटिल हो गया और अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


तमिलनाडु निवासी निसार अहमद पुत्र अब्दुल मुनाफ परिवार के साथ सोमवार को ताज देखने आए थे। अपराह्न 12 बजे वह ताज में परिवार का फोटो क्लिक करते हुए मीनार के पास पहुंच गए, जहां ऊपर से गिरा पत्थर उनके सिर पर जा गिरा। एएसआई और सीआईएसएफ के जवान निसार को तत्काल शिल्पग्राम में चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद निसार ताज का दीदार  किया। बता दें कि एक साल से ताजमहल में लगातार पत्थर और कलश गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा झुकी है दक्षिण-पश्चिमी मीनार
1941 में एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट में ताज की चारों मीनारों में झुकाव पाया गया था, लेकिन सबसे ज्यादा झुकाव दक्षिण पश्चिमी मीनार पर मिला। यह मीनार साढ़े आठ इंच तक झुकी है। लोहे की रॉड गलने के कारण 28 मार्च को इसी मीनार से कलश भी गिर पड़ा था। साउथ वेस्ट मीनार का संरक्षण एएसआई ने सबसे ज्यादा कराया है और सबसे ज्यादा खामियां भी इसी में मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनार    झुकाव (इंच में)
दक्षिण पूर्व    4.5
दक्षिण पश्चिम    8.5
उत्तर पश्चिम    1.4
उत्तर पूर्व    1.9

कब-कब गिरे पत्थर

tourist injured by the stone of taj mahal
ताजमहल से सैलानी के ऊपर पत्थर गिरने से लगी चोट। - फोटो : अमर उजाला

- 6 मई 2015 को ताज में सरहिंदी बेगम मकबरे का छज्जा टूटा
- 3 जून 2015 को रॉयल गेट पर काले पत्थर टूटकर नीचे गिरे
- 13 जुलाई 15 को सहेली बुर्ज पर लगा गुलदस्ता टूटकर गिरा
- 19 अगस्त 15 को रॉयल गेट पर लगा शमांदान नीचे गिरा
- 22 सितंबर 15 काली मस्जिद की छत का प्लास्टर गिरा
- 28 मार्च 2016 को दक्षिणी पश्चिमी मीनार का कलश गिरा
- 22 जून 16 को पश्चिमी गेट पर मौसम आफिस पर छज्जा गिरा
- 25 जुलाई 16 को दक्षिण पश्चिमी मीनार से पत्थर नीचे गिरा

‘ताजमहल की मीनार पर संरक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं, लेकिन इस हादसे से सबक लेते हुए कई और कदम उठाए जाएंगे। मीनार के  नीचे किसी को भी नहीं रुकने दिया जाएगा। कर्मचारी पर्यटकों को चेतावनी देते रहेंगे। पर्यटक भी मीनार से दूर रहें’
डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed