फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total NPA of public sector banks decreased by 11.4 percent in six years, dividend of Rs 61,964 crore given

NPA: सरकारी बैंकों का कुल एनपीए छह साल में 11.4 फीसदी घटा, 61,964 करोड़ रुपये दिया लाभांश

Fri, 13 Dec 2024 06:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 06:33 AM IST
सार

बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 3.93 फीसदी सुधरकर सितंबर में 15.43 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च 2015 में 11.45 फीसदी था। सरकारी बैंकों ने 2022-23 में 1.05 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 2023-24 में 1.41 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ कमाया है।

विज्ञापन
Total NPA of public sector banks decreased by 11.4 percent in six years, dividend of Rs 61,964 crore given
बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी बैंकों का सकल बुरा फंसा कर्ज (जीएनपीए) छह वर्षों में 11.46 फीसदी घटकर इस साल सितंबर तिमाही में 3.12 फीसदी हो गया है। 2018 में यह 14.58 फीसदी था। वित्त मंत्रालय ने कहा, 2015 से शुरू चार आर यानी पहचान, पुनर्पूंजीकरण, समाधान और सुधार से यह संभव हुआ है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने जारी किया बया
वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, इन बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 3.93 फीसदी सुधरकर सितंबर में 15.43 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च 2015 में 11.45 फीसदी था। सरकारी बैंकों ने 2022-23 में 1.05 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 2023-24 में 1.41 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ कमाया है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 86,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले तीन वर्षों में इन बैंकों ने 61,964 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। एजेंसी
विज्ञापन


अब तक 54 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खुले
वित्तीय समावेशन बढ़ाने के लिए 54 करोड़ जन धन खाते और विभिन्न प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं जैसे पीएम मुद्रा, स्टैंडअप इंडिया, पीएम स्वनिधि व पीएम विश्वकर्मा के तहत 52 करोड़ से अधिक गारंटी मुक्त कर्ज बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.60 लाख शाखाएं 
बैंकों की शाखाएं सितंबर तक 1,60,501 रही हैं। मार्च, 2014 में यह 1,17,990 थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed