फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total lunar eclipse will be visible from all places in India on Tuesday

Lunar Eclipse: पूर्ण चंद्रग्रहण कल, भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा

Mon, 07 Nov 2022 04:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 04:48 AM IST
सार

भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
Total lunar eclipse will be visible from all places in India on Tuesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देशभर में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी। देश के बाकी हिस्सों में आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। 

विज्ञापन


भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर बाद तीन बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी। 
विज्ञापन


पूर्ण अवस्था का अंत शाम पांच बजकर 12 मिनट पर और आंशिक अवस्था का अंत शाम छह बजकर 19 मिनट पर होगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था के बाद चंद्रोदय होगा। इसलिए इन शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था नहीं दिखाई देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अगला चंद्र ग्रहण अगले साल 28 अक्तूबर को लगेगा, लेकिन यह आंशिक होगा। पिछले साल 19 नवंबर को भी भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था और वह भी आंशिक ही था। बता दें कि जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed