फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total Corona vaccination till today all updates, covid19 vaccination in india today

टीकाकरण: देश में अब तक लगे 38.50 करोड़ से अधिक टीके, पिछले 24 घंटे में दी गईं 34 लाख से अधिक खुराकें

Tue, 13 Jul 2021 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 09:41 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  मंगलवार को यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक प्राप्त अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 34.10 लाख से अधिक खुराक दी गई।  

विज्ञापन
Total Corona vaccination till today all updates, covid19 vaccination in india today
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोविड-19 टीके की अब तक 38.50 करोड़ (38,50,19,469) से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक प्राप्त अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 34.10 लाख से अधिक खुराक दी गई।

विज्ञापन

 


वहीं  सोमवार को 37.03 लाख से अधिक खुराक दी गई थीं। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में 16,61,804 को पहली खुराक और 1,40,806 को दूसरी खुराक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र, इन आठ राज्यों में 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है।


आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश,ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीके की पहली खुराक के साथ टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed