फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather report today News: Torrential rain alert in many states

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे में बाकी जगहों पर सक्रिय होगा मानसून

Mon, 08 Jul 2019 03:21 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
weather report today News: Torrential rain alert in many states

लगभग सभी प्रदेशों में दस्तक दे चुका मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन




इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता के आसार हैं। पिछले दो दिनों से उत्तर और पूर्वी भारत में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को देश में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश हुई 

रविवार शाम तक देश में 12.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह सामान्य (8.7 मिमी) से 39% से ज्यादा है। रविवार को 13 राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा और 2 राज्यों में ज्यादा बारिश हुई। 6 राज्यों में सामान्य बारिश हुई। 9 राज्यों में सामान्य से बहुत कम और 6 राज्यों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई। 

खरीफ में 27 फीसदी कमी की आशंका

पिछले महीने मानसून की बारिश कम होने से खरीफ फसलों की बुआई का रकबा 27 फीसदी घटकर 234.33 लाख हेक्टेयर रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के खरीफ सीजन में पिछले सप्ताह तक बुआई का रकबा 234.33 लाख हेक्टेयर रहा। यह पिछले साल 319.68 लाख हेक्टेयर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed