{"_id":"5bad4f48867a557f195f4a5e","slug":"top-news-stories-of-september-28-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला
उच्चतम न्यायालय केरल के सबरीमाला मंदिर में 10-50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर रोक को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकता है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने आठ दिनों तक सुनवाई करने के उपरांत एक अगस्त को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पढ़ें पूरी खबर-
कोरेगांव-भीमा मामला : गिरफ्तार पांच कार्यकर्ताओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनायेगा फैसला
कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में गिरफ्तार पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई और उनकी गिरफ्तारी मामले में एसआईटी जांच की मांग वाली इतिहासकार रोमिला थापर एवं अन्य की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के शुक्रवार को अपना फैसला सुनाने की संभावना है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
सर्जिकल स्ट्राइक: कमांडरों की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी, सैन्य प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोधपुर जाएंगे। वहां वह सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, यूनिफाइड कमांडर कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं के आला कमांडरों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
सीलिंग और एफडीआई के खिलाफ आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे व्यापारी
वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील, खुदरा व्यापार में एफडीआई के खिलाफ कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को भारत व्यापार बंद का ऐलान किया है। कैट का दावा है कि देश भर के करीब 7 करोड़ व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद रख विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं व्यापारी सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। उधर, सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बाबली सहित ज्यादातर प्रमुख मार्केट के व्यापारी संगठनों ने बंद में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।
पढ़ें पूरी खबर-
एशिया की बादशाहत के लिए कड़ी जंग, खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे भारत-बांग्लादेश
अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को दुबई में होने वाले एशिया कप फाइनल में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी बांग्लादेश की टीम को कड़ा सबक सिखाकर महाद्वीपीय स्तर पर अपनी बादशाहत कायम रखने की कोशिश करेगी।