आज दिनभर की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के ट्रैवल बैन को जायज ठहराया
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कई मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर लगाए गए डोनल्ड ट्रंप प्रशासन के ट्रैवल बैन को जायज ठहराया है। पहले, निचली अदालतों ने ट्रंप प्रशासन के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था। इस बैन की वजह से दुनिया के कई, खासकर मुस्लिम देशों के लोग अमेरिका नहीं जा सकेंगे। आज दिनभर दुनियाभर में इस फैसले पर प्रतिकियाएं आएंगी।
पूरी खबर पढ़ें
महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है भारत, मातृत्व नियम छीन रहा है नौकरियां
भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। ये बात मंगलवार को जारी ग्लोबल एक्सपोर्ट के एक सर्वे में बताई गई है। इस सर्वे के नतीजों से यह बात सामने आई है कि यौन हिंसा और महिलाओं को नौकरानी बनाने में भारत सबसे आगे है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा मातृत्व अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद महिलाओं को नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है।
18 लाख महिलाओं की चली गई नौकरी
सेनाधिकारी की पत्नी शैलजा की हत्या पर रोज हो रहे हैं नए खुलासे
दिल्ली में मेजर की पत्नी शैलजा की हत्या की गुत्थी तो सुलझ गई है पर हत्यारा फौजी अफसर पुलिस को लगातार बरगला रहा है। पुलिस हत्या के दिन पहने गए कपड़े तलाश रही है और हांडा उन्हें उलझाने में जुटा हुआ है। पुलिस को शंका है कि बतौर सैन्य अधिकारी मिली अपनी ट्रेनिंग को हांडा इस कत्ल की जांच को उलझाने में उपयोग कर रहा है।
अमरनाथ यात्राः रवाना हुआ भोले के भक्तों का पहला जत्था, सुरक्षा में लगाए गए 40 हजार जवान
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को भोर में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना चुका है। अब तक देशभर में दो लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन को पंजीकरण कराया है। भगवती नगर आधार शिविर बाबा भोले के भक्तों से गुलजार हो गया है।
अमरनाथ यात्रा से जुड़ी हर जानकारी यहां
दिल्ली-एनसीआर पहुंचा मानसून
सूरज की तपिश और उमस के कारण लंबे समय से परेशान दिल्ली को बुधवार को मानसून पूर्व झमाझम बारिश का तोहफा मिला। सुबह से ही मौसम ने करवट ले रखा है। सुबह-सुबह लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए। इससे पहले मंगलवार को दोपहर खत्म होते ही हल्की बूंदों ने मौसम को सुहाना बना दिया। इसका असर यह हुआ कि दिल्ली के तापमान में बड़ी गिरावट हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन में औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
जानिए पूरे देश के मौसम का हाल
सफर के दौरान जब्त हो सकता है तन्वी अनस सेठ का पासपोर्ट
तन्वी सेठ का पासपोर्ट खतरे में पड़ गया है। आवेदन में दिए गए लखनऊ और नोएडा के पतों का सत्यापन नहीं होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बुधवार को तन्वी को कारण बताओ नोटिस देगा। तन्वी को इस नोटिस का तीन दिनों में जवाब देना होगा।
फीफा में आज होगा इनके बीच मुकाबला
बुधवार को फीफा विश्व कप में अलग-अलग समय में 4 मैच होने हैं। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे जहां गत विजेता जर्मनी का मुकाबला कोरिया रिपब्लिक से होगा तो उसी समय मेक्सिको-स्वीडन आपस में भिड़ रहे होंगे। भारतीय समयानुसार रात 11:30 मजबूत टीम ब्राजील के सामने सर्बिया की चुनौती होगी तो स्विटरलैंड का मुकाबला कोस्टा रिका से होगा।
खबरें यहां पढ़िए
सैमसंग भारत में लॉन्च करने वाला है नया गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन
सैमसंग इंडिया जल्द ही इनफिलनिटी डिस्प्ले के साथ अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन लॉन्च करने वाला है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही बिकेगा। फोन की लॉन्चिंग अगले सप्ताह हो सकती है।
पढ़ें पूरी खबर