फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018: brazil vs serbia match 43 preview

फीफा विश्व कप 2018: ब्राजील और सर्बिया में आज होगी कांटे की टक्कर

Wed, 27 Jun 2018 04:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018: brazil vs serbia match 43 preview
BRAZIL

पांच बार की चैंपियन ब्राजील और सर्बिया के बीच बुधवार को कांटे की टक्कर होने की संभावना है। दोेनों टीमें के पास ग्रुप में शीर्ष पर आने, दूसरी टीम के रूप में अगले दौर में प्रवेश पाने और या बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। ब्राजील ने पहला मैच स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था लेकिन कोस्टा रिका के खिलाफ 2-0 से मिली जीत से उसकी संभावनाएं मजबूत हो गईं। सर्बिया ने कोस्टा रिका के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की लेकिन स्विट्जरलैंड के खिलाफ उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ब्राजील की टीम में बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं टीम उतर सकती है जिसने कोस्टारिका के खिलाफ जीत दिलाई थी। फिलिप कोटिन्हो और नेमार ने अंतिम क्षणों में गोल किए थे। उधर सर्बिया के छह खिलाड़ियों को कार्ड दिखाए जा चुके हैं और एक और कार्ड देखने का मतलब है कि अंतिम-16 में प्रवेश पाने पर टीम को मुश्किल हो सकती है लेकिन फिर भी सर्बियाई कोच के पास अपनी श्रेष्ठ टीम उतारने के अलावा कोई चारा नहीं है।इस विश्व कप में ब्राजील का प्रदर्शन हैरत भरा है क्योंकि खेल महाकुंभ से पहले तैयारियों के दौरान उसने 21 में से केवल एक मैच हारा था। कुल 47 गोल किए थे और केवल पांच गोल उसके खिलाफ हुए थे। 
विज्ञापन


ब्राजील के लिए ड्रॉ भर काफी 
सर्बिया के खिलाफ उसे ड्रॉ भर से नॉकआउट में प्रवेश मिल सकता है। यदि वह जीत जाती है और दूसरे स्थान पर मौजूद स्विट्जरलैंड की टीम कोस्टा रिका को हरा देती है तो दोनों टीमों के पास सात-सात अंक होंगे लेकिन गोल अंतराल में फिलहाल ब्राजील एक गोल से आगे है। यदि ब्राजील और स्विट्जरलैंड के अंक और गोल अंतराल एकसमान रहते हैं तो फिर फैसला अनुशासनात्मक रिकॉर्ड के आधार पर होगा। ब्राजील के खिलाड़ियों को तीन यलो कार्ड दिखाए गए हैं जबकि स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों को चार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बिया के पास भी है मौका
यदि सर्बिया की टीम मजबूत ब्राजील को हरा देती है तो अगले दौर में पहुंच जाएगी लेकिन यदि स्विट्जरलैंड को कोस्टा रिका के खिलाफ एक से ज्यादा गोल से हार मिली तो उसके लिए ड्रॉ भी काफी रहेगा। यदि सर्बिया को ग्रुप में शीर्ष पर आना है तो उसे अपनी जीत के अलावा यह दुआ भी करनी होगी कि स्विट्जरलैंड को कोस्टा रिका हरा दे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed