फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of 30 august live full update

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा पूरा अपडेट

Thu, 30 Aug 2018 04:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
top news stories of 30 august live full update
आज नेपाल में बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर होगी बातचीत 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश नेपाल में 30-31 अगस्त को हो रहे 'बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बैठक में सदस्य देशों के बीच आतंकवाद सहित सुरक्षा के विविध आयाम, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, आपदाओं के अलावा कारोबार एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जायेगा। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भीमा-कोरेगांव हिंसा: मानवाधिकार आयोग ने गिरफ्तारी पर जारी किया नोटिस, आज जंतर-मतर पर प्रदर्शन 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में देश के अलग-अलग शहरों से पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। गिरफ्तारी के विरोध में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


चारा घोटाला मामले में लालू आज सीबीआई अदालत में करेंगे आत्मसमर्पण 

चारा घोटाला मामले में अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए बुधवार को ही रांची पहुंच गये थे। वह आज अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स 2018: 12वें दिन इन खिलाड़ियों से होगी पदक की आस, ये रहा पूरे दिन का कार्यक्रम 

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 54 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

ENGvIND: प्लेइंग इलेवन में नहीं होगा कोई बदलाव, चौथे टेस्ट से पहले कोहली ने दिए संकेत 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आर अश्विन कूल्हे की चोट से उबर गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह गुरुवार को प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed