फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of 1 september 2018 live full update on amarujala com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा पूरा अपडेट

Sat, 01 Sep 2018 04:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
top news stories of 1 september 2018 live full update on amarujala com
Top News
आज पीएम के संसदीय क्षेत्र आएंगे सीएम योगी सहित दो केंद्रीय मंत्री, ऐसा है कार्यक्रम
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने शनिवार को आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और तैयारियों में जुट गया है।

पढ़ें पूरी खबर-

राहुल गांधी आज नेपालगंज से शुरू करेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर की यात्रा के पड़ाव में नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए हैं। नेपाल के मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल फिलहाल होटल में ठहरे हैं। वह शनिवार को नेपालगंज से कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ही बिमस्टेक की बैठक में शामिल होकर काठमांडू से भारत लौटे हैं। दरअसल अप्रैल में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में खराबी आने के बाद उन्होंने कैलाश जाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक आज से होगा शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन


केंद्र सरकार आज से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के जरिए उन लोगों के द्वार तक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएगी, जो अभी तक ऐसी सेवाओं से वंचित हैं। चूंकि डाकघरों पर लोगों का भरोसा है और ये उनकी पहुंच में भी हैं, इसलिए सरकार ने यह योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तालकटोरा स्टेडियम में आईपीपीबी योजना का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

एशियन गेम्स 2018: अमित से होगी 14वें गोल्ड की उम्मीद, ये रहा 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम


इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 65 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। आइए अब जानते हैं 14वें दिन का भारत का कार्यक्रम...


पढ़ें पूरी खबर-

ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, पुजारा का नाबाद शतक, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 6/0


टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई। स्टम्प तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एलिस्टर कुक 2* और कीटन जेनिंग्स 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed