फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests

TOP News: क्या RBI ने बेचा करोड़ों का सोना? कर्नाटक में आज से 'शिवकुमार' राज; खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग

Wed, 03 Jun 2026 06:45 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 03 Jun 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
आज बुधवार, तीन जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर पश्चिम एशिया संकट से है, जहां ईरान-अमेरिका टकराव के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा है। दूसरी तरफ, कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा दिन है, जहां डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनकी कैबिनेट की लिस्ट भी साफ हो जाएगी। उधर ईरान से तीसरी खबर है कि मौत के महीनों बाद पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। चौथी खबर शिक्षा जगत से राहत देने वाली है, जहां सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल सुचारू रूप से चलने के बाद छात्र और अभिभावक बेहद खुश हैं। पांचवीं खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 24 जुलाई को होने वाले व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। छठी खबर पटना के मशहूर 'खान सर' को लेकर है, जिनका सस्ता कोचिंग मॉडल ही शिक्षा माफिया के गले की फांस बन गया है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सातवीं खबर अपराध जगत से है, जहां दिल्ली पुलिस ने 'डी कंपनी' के करीबी हुजैफा को गिरफ्तार कर अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क को झटका दिया है। आठवीं खबर इस्राइल से है, जहां सैन्य भर्ती के खिलाफ अति-रूढ़िवादी यहूदियों के सड़कों पर उतरने और कारें फूंकने से गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। नौवीं खबर मनोरंजन जगत से है, जहां बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का खौफ बॉक्स ऑफिस पर कायम है और इसने पांच दिनों में तगड़ी कमाई कर ली है। और आज की आखिरी यानी दसवीं खबर खेल के मैदान से है, जहां बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त कर बड़ा दांव चल दिया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक जगह...
विज्ञापन

West Asia Crisis: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच RBI ने बेचा 12 अरब डॉलर का सोना? रिपोर्ट में बड़ा दावा

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
RBI ने कितना सोना बेचा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखने और रुपये पर दबाव कम करने के लिए अपने सोने के भंडार का कुछ हिस्सा बेचा है। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 मई को समाप्त हुए दो सप्ताह के दौरान आरबीआई ने लगभग 12 अरब डॉलर (लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपये) मूल्य का सोना बेचा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान केंद्रीय बैंक ने करीब 7.5 अरब डॉलर (713.23 अरब रुपये) की विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी जोड़ीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
डीके शिवकुमार की ताजपोशी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद इस बदलाव की जमीन तैयार हुई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में रोते लोग - फोटो : अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में रोते लोग
ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार होगा। सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है। खामेनेई अमेरिका-इस्राइल युद्ध के पहले दिन मारे गए थे। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है। तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई बड़े शहरों में शोक जुलूस निकाले जाएंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

CBSE की बड़ी कामयाबी: पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर रिकॉर्ड ट्रैफिक, परेशानी दूर होने के बाद छात्र-अभिभावक बेहद खुश

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
सीबीएसई - फोटो : अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में रोते लोग
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर इन दिनों अभूतपूर्व हलचल है। मंगलवार रात 10 बजे तक इस सिस्टम पर एक साथ रिकॉर्ड 14,000 यूजर्स सक्रिय थे। इसके साथ ही पोर्टल पर 28,000 से अधिक सफल आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। भारी ट्रैफिक के बावजूद वेबसाइट बिना किसी रुकावट के काम कर रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

US: 24 जुलाई को फिर होगा व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का रात्रिभोज, राष्ट्रपति ट्रंप ने शामिल होने की पुष्टि की

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वॉशिंगटन में होने वाला प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का वार्षिक रात्रिभोज अब 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले 25 अप्रैल को आयोजित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना के बाद इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। व्हाइट हाउस संवाददाता संघ की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने नई तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि हिंसा की घटनाओं को अमेरिकी जीवनशैली या लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित नहीं करने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर हाल में दोबारा किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि हिंसा की किसी घटना को अंतिम शब्द नहीं बनने दिया जाएगा, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार कर रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

सात साल में दो बड़े हमले: सस्ता कोचिंग मॉडल बना माफिया के गले की फांस, खान सर को क्यों बनाया जा रहा निशाना?

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
खान सर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा कोचिंग हब मुसल्लाहपुर हाट मंगलवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी की। हमलावरों ने कोचिंग को निशाना बनाते हुए करीब पांच-छह राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

Delhi: 'डी कंपनी' के करीबी हुजैफा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल सकती हैं अंडरवर्ल्ड की कुछ परतें

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
दिल्ली पुलिस - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

'डी कंपनी' के करीबी सहयोगी हुजैफा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। हुजैफा, मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाकिस्तान आईएसआई गठजोड़ के प्रमुख व्यक्ति मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी सहयोगी था, जिसके संबंध में केंद्रीय एजेंसियां स्थानीय पुलिस के समन्वय से मुंबई भर में छापेमारी कर रही थीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल में गृहयुद्ध जैसे हालात: सैन्य भर्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे अति-रूढ़िवादी यहूदी, फूंक दीं कारें

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
इस्राइल में विरोध प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीरें) - फोटो : एक्स
इस्राइल में हजारों अति-रूढ़िवादी यहूदियों ने अनिवार्य सैन्य भर्ती के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया और सड़कें जाम कीं। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने रेल यातायात बाधित कर दिया और कुछ स्थानों पर कारों में आग लगा दी। पुलिस ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख चौराहों को रोका और एक बस से उतरे सैनिक पर हमला किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शन से जनजीवन ठप हो गया। हालात इतने विकट हो गए कि मध्य क्षेत्र स्थित यरुशलम और तेल अवीव में प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए तथा सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

बॉलीवुड फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कायम है ‘ऑब्सेशन’ का खौफ, पांच दिनों में कुल इतना हुआ कलेक्शन

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है और प्रशंसा बटोर रही है। अब जानते हैं कि अपने पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

BCCI: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति

top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests
साईराज बहुतुले - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed