फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022

अब तक की बड़ी खबरें: हैदराबाद अग्निकांड में 11 मजदूर जिंदा जले, पढ़ें धामी के नए मंत्रिमंडल समेत अन्य अहम समाचार

Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Mar 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...

विज्ञापन

हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 10 मजदूरों की मौत

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग - फोटो : ANI

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले  थे और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

लालू यादव को वापस एम्स लाया गया

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
लालू यादव दोषी करार - फोटो : Social media

लालू यादव को वापस एम्स लाया गया राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बुधवार दोपहर फिर बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात दिल्ली एम्स लाया गया था। वहां रातभर आकस्मिक वार्ड में रखने के बाद अल सुबह छुट्टी दे दी गई थी। पुन: रांची ले जाए जाने के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उन्हें वापस एम्स लाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूक्रेन में जंग के बीच रूस ने छोड़ा रॉकेट सोयुज-2.1ए

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
RUSSIA launched Soyuz-2.1a with z symbol - फोटो : twitter
यूक्रेन में जंग के बीच रूस ने अपने रॉकेट सोयुज-2.1ए (Soyuz-2.1a) को अंतरिक्ष में छोड़ा है। इस पर भी 'जेड' लिखा हुआ है। अंग्रेजी वर्णमाला का यह अक्षर रूस के लिए खास महत्व रखता है। यूक्रेन भेजे गए कई रूसी सैन्य वाहनों पर भी 'Z' लिखा हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज के खिलाफ ईसीबी की बड़ी कार्रवाई

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 23 March 2022
जेसन रॉय - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। रॉय को उनके बुरे व्यवहार के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed