फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022

अब तक की बड़ी खबरें: अब सिद्धू का ठिकाना होगा जेल तो आजम आएंगे बाहर, ज्ञानवापी मामले पर भी पढ़ें ताजा अपडेट

Thu, 19 May 2022 03:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 19 May 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

आज देश की राजनीति जगत में काफी हलचल है। आजम खान को जहां सुप्रीम कोर्ट  से जमानत मिल गई है तो वहीं सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट अब कल सुनवाई करेगी। साथ ही शीर्ष न्यायालय ने निचली अदालत की कार्यवाही पर कल तक रोक लगा दी है। वहीं आठवें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। मनोरंजन जगत की बात करें तो विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
मथुरा पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में जिला जज राजीव भारती की अदालत के द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसले में श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका को स्वीकार कर लिया है। वाद की स्वीकारोक्ति को लेकर पिछले करीब डेढ़ साल से जिला जज की अदालत में रिवीजन में सुनवाई चल रही थी। आज जिला जल की अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया है। यहां जानें अब आगे क्या होगा...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल
पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल जेल की सजा दी गई है। कारावास सश्रम होगा। सिद्धू को पंजाब पुलिस हिरासत में लेगी। जानिए क्या था वो पूरा मामला...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए। - फोटो : ANI
पंजाब के दिग्गज नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में उन्हें यह राहत मिली है। तो अब क्या जेल से बाहर आएंगे आजम खान, यहां जानें...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
सातवां वेतन आयोग - फोटो : अमर उजाला
आठवें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई नया वेतन आयोग लाए जाने की तैयारी नहीं है। यानी उन्हें सातवें वेतन आयोग के आधार पर ही वेतन मिलता रहेगा। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
आईपीएल 2022 में लीग मैच खत्म होने की कगार पर हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोचक हो गई है। बुधवार को लखनऊ के खिलाफ दो रन से हारने के बाद कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई और चेन्नई के बाद कोलकाता प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। यहां जानें पूरा समीकरण...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 May 2022
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम का तमिल ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed