फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022

Amar Ujala Top News: बाबा की नगरी में मोदी तो चर्चा में क्यों आई पाक महिला पत्रकार, पढ़ें बड़ी खबरें

Tue, 12 Jul 2022 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Jul 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

बाबा की नगरी देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र का सियासी संकट फिर दूसरी तरफ करवट लेने लगा है। शिवसेना का भाजपा प्रेम धीरे-धीरे अब खुलकर सामने आ रहा है। वहीं हिमाचल में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री खिमी राम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दुनिया की बात करें तो श्रीलंका में उठापटक जारी है तो पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार आज सुर्खियों में है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
महाराष्ट्र में सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी के बीच दूरियां घटने के संकेत हैं। पिछले एक हफ्ते के अंदर महाराष्ट्र की राजनीति तेजी से बदली है। दोनों तरफ से चार संकेत आए, जिनसे ये कयास लगना शुरू हो गया कि उद्धव ठाकरे और भाजपा की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगीं हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
देवघर में पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने झारखंड दौरे के तहत बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां एयरपोर्ट के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यहां पढ़ें हर अपडेट 

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
श्रीलंका में लोगों ने प्रधानमंत्री का घर फूंक दिया, राष्ट्रपति के घर पर कब्जा कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार जारी है। इस बार सभी प्रदर्शनकारी आर-पार के मूड में दिख रहे हैं और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के घरों में डेरा डाले हुए हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हमलोग यहां से हटने वाले नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
खिमी राम कांग्रेस में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा  को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
ग्रेट खली का वीडियो वायरल। - फोटो : वीडियो ग्रैब

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व चैंपियन 'द ग्रेट खली' दलीप सिंह राणा विवादों में फंसते दिख रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खली पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
रणवीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने सुपरहीरो की झलक दिखाई है। वहीं इंग्लैंड में खाना बनाते हुए सैफ अली खान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मनोरंजन जगत के इन्हीं छोटे-छोटे अपडेट को जानने के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग से। पढ़ें सारे अपडेट्स...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 July 2022
पाकिसतानी महिला पत्रकार ने लड़के को जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी मीडिया के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लाइव के दौरान गाली-गलौज हो जाती है तो कभी जूतम पैजार। यहां के रिपोर्टर चांद नवाब के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की एक मैडम रिपोर्टर(महिला रिपोर्टर) का वीडियो सामने आया है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed