फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update

TOP News: कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत; ट्रंप बोले- ईरान से व्यापार करने वाले देश देंगे 25 प्रतिशत टैरिफ

Tue, 13 Jan 2026 06:34 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 13 Jan 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश और दुनिया में मंगलवार को मौसम, राजनीति, प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय तनाव और आस्था से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आईं। उत्तर भारत बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और गुरुग्राम में 0.6 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित रहा। प्रयागराज में मकर संक्रांति को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संगम पर 15 जनवरी को दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है। 24 घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से हटकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने सेवा तीर्थ-1 में स्थानांतरित होगा। संसद में भी तकनीकी बदलाव की तैयारी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर संसद की कार्यवाही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 22 भाषाओं में देखी जा सकेगी। राजनीतिक मोर्चे पर ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा हुआ है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कूटनीति प्राथमिकता है, लेकिन सैन्य विकल्प खुले हैं। इसी बीच ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन और उग्र हुए हैं। दक्षिण एशिया में बांग्लादेश से हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें चिंता बढ़ा रही हैं। वहीं, अमेरिका में टैरिफ नीति पर सुनवाई को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीर आर्थिक संकट की चेतावनी दी है। आइए देश-विदेश की बड़ी और अहम खबरों पर नजर डालते हैं। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
मौसम - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी: घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत; हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रेड अलर्ट
हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड में जकड़ लिया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा गिरकर 0.6 डिग्री तक पहुंच गया। घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos

Tariff Threat: 'ईरान से व्यापार करने वाले देशों को देना पड़ेगा 25 प्रतिशत टैरिफ', ट्रंप का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा, 'ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को तत्काल प्रभाव से अमेरिका के साथ किए जाने वाले सभी प्रकार के व्यापार पर 25 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा।' डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश को अंतिम और निर्णायक बताया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj: दो करोड़ श्रद्धालु मकर संक्रांति पर लगाएंगे डुबकी, 24 घाटों पर इंतजाम; 55 साल तक... मकर संक्रांति
मकर संक्रांति पर संगम तट पर 15 जनवरी को आस्था का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। मेला प्रशासन ने इस मौके पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान के अनुमान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अरैल, झूंसी, संगम क्षेत्र में करीब 24 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु जिस तरफ से आएंगे, उसी के नजदीक घाट पर स्नान कराने की तैयारी की जा रही है। 2024 में मकर संक्रांति पर करीब 29 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।  पढ़ें पूरी खबर...
 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI
Parliament: संसद में दिखेंगे AI के नए प्रयोग, ओम बिरला बोले- अब 22 भाषाओं में देख सकेंगे सदन की कार्यवाही
नए साल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल से संसद की कार्यवाही का चरित्र बदल जाएगा। बिरला के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये संसद की कार्यवाही के प्रसारण से लेकर सांसदों की सुविधा तक नए प्रयोगों ने बड़े परिवर्तन की नींव रख दी है। मसलन अगले साल संसद की कार्यवाही का प्रसारण सभी 27 अधिसूचित भाषाओं में होगा। इस साल मानसून सत्र में 22 भाषाओं में कार्यवाही का प्रसारण होगा।  पढ़ें पूरी खबर...

 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
ED: ममता के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, कहा- उनके कृत्य लूट और डकैती जैसे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि 8 जनवरी को कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के पुलिस अधिकारियों ने जो किया वह चोरी, लूट, डकैती के दायरे में आता है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ममता और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पर टिप्पणी: लिखा- यूपी-बिहार के आलाधिकारी हिमाचलियत की उड़ा रहे धज्जियां
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है। अपने पोस्ट में उन्होंने मंडी में उपमुख्यमंत्री के भाषण का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ बाहरी राज्यों, विशेषकर यूपी-बिहार के आला आईएएस/आईपीएस अधिकारी हिमाचल में “हिमाचलियत की धज्जियां उड़ा रहे हैं”। उन्हें हिमाचल से कोई ज्यादा सरोकार नहीं है। समय रहते हुए उनसे निपटने की आवश्यकता है नहीं तो हिमाचल के हित निपट जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics
US: 'कूटनीति पहली पसंद...जरूरत पड़ने पर जंग भी विकल्प', व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने किसे दिया सख्त संदेश?
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप किसी एक रास्ते तक सीमित नहीं हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा सभी विकल्प खुले रखते हैं। कूटनीति उनकी पहली पसंद है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई, यहां तक कि हवाई हमले भी विकल्पों में शामिल हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
बांग्लादेश का झंडा - फोटो : ANI
Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, 25 दिन में आठवीं हत्या की वारदात
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। फेंगुआ के दागनभुआ में समीर दास (28) को पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोपी उसका ऑटो लूटकर फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। पिछले 25 दिन में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का यह आठवीं वारदात है।  पढ़ें पूरी खबर...

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
ट्रंप - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
Donald Trump: 'हम बर्बाद हो जाएंगे...', टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब सियासी और आर्थिक बहस के केंद्र में आ गई है। मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ से जुड़े मामलों की सुनवाई को लेकर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के खिलाफ फैसला सुनाया तो देश को सैकड़ों अरब डॉलर ही नहीं, बल्कि ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में अमेरिका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

TOP News headlines east west north south state political world pmo office shift weather update
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
PMO: बदल जाएगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, कल होगा स्थानांतरण; जानिए अब कहां होगा पीएम मोदी का नया दफ्तर
देश की सत्ता और प्रशासन के इतिहास में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का नया कार्यालय यानी पीएमओ अब साउथ ब्लॉक से स्थानांतरित होकर सेवा तीर्थ-1 में काम करेगा। 1947 में आजादी के बाद से पीएमओ साउथ ब्लॉक में ही था, ऐसे में यह स्थानांतरण एक युग के अंत और नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। नया पीएमओ सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed