Top News: गुजरात में गरजे पीएम मोदी; WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण को पॉक्सो केस में राहत, पढ़ें सुर्खियां
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में कहा कि पाकिस्तान के बच्चे और युवा अपनी सरकार को आतंकवाद का समर्थन करने से रोकें। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट ने पॉक्सो मामले में बृजभूषण शरण सिंह को राहत दे दी। एक नजर में जानिए दिनभर की सुर्खियां...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात का दौरा किया। उन्होंने कच्छ के भुज में रोड शो के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के बच्चों को कहना चाहता हूं, आपके हुक्म नारा और आपकी सेना आतंकवाद के साये में पल रही है। वो आपके भविष्य को नष्ट कर रही है। सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही। उधर, पटियाला हाउस कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। पुलिस ने साल 2023 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। वहीं पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आइए पढ़ते हैं दिनभर अहम खबरें।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात का दौरा किया। उन्होंने कच्छ के भुज में रोड के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा- मैं पाकिस्तान के बच्चों को कहना चाहता हूं, आपके हुक्म नारा और आपकी सेना आतंकवाद के साये में पल रही है। वो आपके भविष्य को नष्ट कर रही है, इससे मुक्त होने के लिए आपको खुद आगे आने होगा। सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही। पढ़ें पूरी खबर
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण को पॉक्सो केस में राहत
पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली। इस रिपोर्ट में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर नाबालिग होने पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक पहलवान द्वारा दायर मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। पुलिस ने साल 2023 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। पढ़ें पूरी खबर
अदालत ने यूट्यूबर ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार पुलिस पेशी के लिए हिसार कोर्ट लेकर पहुंची थी। ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। पढ़ें पूरी खबर
देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा
देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। चिंता की बात यह है कि बीते सात दिनों में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा सात दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
तेज प्रताप को लेकर वायरल हो रही तस्वीरों पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लालू परिवार और तेज प्रताप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये सब चुनाव को लेकर ड्रामा किया जा रहा है। महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान है। मुझे कब न्याय मिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। पढ़ें पूरी खबर
आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
मुंबई में बारिश ने तोड़ा सदी का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वर्ली में नवनिर्मित भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भर जाने से एक्वा लाइन पर सेवाएं बंद करनी पड़ीं। पढ़ें पूरी खबर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वहां आतंकवाद एक खुला व्यापार बन चुका है, जिसे वहां की सरकार और सेना का समर्थन मिलता है। पाकिस्तान के शहरों और कस्बों में आतंकवादी संगठन खुलेआम काम कर रहे हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र की आतंकी सूची में दर्जनों पाकिस्तानी नाम और स्थान हैं, और इन्हीं जगहों को भारत ने अपने जवाबी हमलों में निशाना बनाया। पढ़ें पूरी खबर
रूस ने यूक्रेन पर 355 ड्रोन, नौ क्रूज मिसाइल दागीं
रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूस की तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए। इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर
कौन बनेगा मीना कुमारी की करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक?
मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित एक बहुचर्चित जमीन विवाद में आखिरकार तीन दशकों बाद न्याय का पलड़ा कमाल अमरोही और मीना कुमारी के पक्ष में झुक गया है। 26 मई को सामने आए इस फैसले में कोर्ट ने कोजीहोम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी को छह महीने के भीतर जमीन खाली करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर