Top News: हार्दिक-बुमराह और अर्शदीप ने द. अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत; एस. जयशंकर का आज कतर का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। इधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर आज कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
हार्दिक-बुमराह और अर्शदीप ने द. अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत
भारत ने 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाए बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू आ गए। इस आईसीसी खिताब के लिए 11 साल लंबा इंतजार जो था, शनिवार को वह खत्म हो गया। जीत के नायक रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीत के साथ ही टी20 क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आज कतर का दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "भारत और कतर ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। साथ ही दोनों देशों के बीच लगातार समय-समय पर उच्च स्तरीय दौरे भी होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14-15 फरवरी 2024 को कतर का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ चर्चा की थी। पढ़ें पूरी खबर...
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज संभालेंगे थलसेनाध्यक्ष की कमान
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को नए सेनाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। वह जनरल मनोज पांडे के 26 महीने का कार्यकाल खत्म होने पर उनकी जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेनाध्यक्ष बने हैं। वह ऐसे वक्त में यह पदभार संभाल रहे हैं जब भारतीय सेना संरचनात्मक सुधारों के साथ-साथ स्वदेशीकरण के जरिये बड़े आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Weather: राहत और आफत के बीच दो जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजधानी में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे। कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 8.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान 34 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने रविवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार सेना-नौसेना प्रमुख बनेंगे दो सहपाठी
भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी थल और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। सेना प्रमुख नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरन दिनेश त्रिपाठी ने 1970 के दशक की शुरुआत में कक्षा 5वीं-ए तक एक साथ स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच गहरा संबंध था। अलग-अलग बलों में रहने के बावजूद भी दोनों हमेशा संपर्क में रहे। पढ़ें पूरी खबर...
खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। कोहली ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- ममता मुझे डरा-धमका नहीं सकतीं
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को दावा किया है कि राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने इस दावे के साथ शनिवार को ममता बनर्जी सरकार से एक श्वेत पत्र पेश करने को कहा। राज्यपाल का यह बयान नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद आया है। वहीं, बोस ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें डरा धमका नहीं सकतीं। झूठ बोलकर चरित्र हनन करने का सीएम को कोई अधिकार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
पहले दिन 13,827 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ शनिवार को पहले दिन श्री अमरनाथ गुफा में 13,827 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जयघोषों के साथ बाबा के दरबार में पूरा माहौल शिवमय रहा। इससे पहले तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से शिवभक्तों का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। बालटाल से 7500 भक्तों का जत्था गया। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शनिवार तड़के 200 छोटे-बड़े वाहनों में 4029 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान में रिकॉर्ड कम मतदान के बाद राष्ट्रपति का चुनाव 5 जुलाई को होगा
ईरान में समाज सुधारक मसूद पेजेशकियान और कट्टरपंथी सईद जलीली को चुनाव में जीत मिली लेकिन किसी को भी बहुमत नहीं मिली है। जिसके कारण ईरान में अगले हफ्ते 5 जुलाई फिर से राष्ट्रपति का चुनाव होगा। अल जजीरा ने इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विराट के बाद रोहित ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। संन्यास का एलान करते हुए रोहित ने कहा कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- मैं इस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीतने के लिए बेताब था। मैं इसे जीतना चाहता था और अब ऐसा हो गया है। खुश हूं कि इस बार हम कामयाब रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...