फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister S Jaishankar to embark on visit to Qatar

MEA: एस. जयशंकर का आज कतर का दौरा, प्रधानमंत्री अल जसीम थानी से करेंगे मुलाकात

Sun, 30 Jun 2024 03:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jun 2024 03:12 AM IST
सार

विदेश मंत्री आज कतर की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे से दोनों पक्षों के संबंध और मजबूत होंगे। 

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar to embark on visit to Qatar
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "भारत और कतर ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। साथ ही दोनों देशों के बीच लगातार समय-समय पर उच्च स्तरीय दौरे भी होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14-15 फरवरी 2024 को कतर का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन


दोनों देशों के आपसी हितों को बढ़ाने मे मिलेगी मदद
जयशंकर की खाड़ी देश की यह यात्रा दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक, यहां के लोगों के आपसी हित और साथ ही  क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के पहले सप्ताह में दिल्ली मे ंआयोजित हुई थी बैठक
जून के पहले सप्ताह में भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल (JTFI) की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश सहयोग को मजबूत करना था।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई के COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की थी। इस दौरान  द्विपक्षीय साझेदारी और कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की बेहतरी पर चर्चा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed