फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Retires T20 Cricket Played Last T20 World Cup for India IND vs SA T20 WC Final 202

Virat Kohli Retired : खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने किया बड़ा एलान, टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

Sun, 30 Jun 2024 12:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Jun 2024 12:43 AM IST
सार

Virat Kohli Retirement T20 International Cricket : भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। पूरे विश्वकप में अपनी फॉर्म से जूझते रहे विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें प्रशंसक क्यों 'किंग कोहली' कहते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल करने के बाद कोहली ने अपने चाहने वालों को चौंकाते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर पारी का विस्फोटक आगाज किया। मुकाबले से पहले कोहली के बारे में जब कप्तान रोहित से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी है। कोहली ने कप्तान की बात सही साबित कर दिखाई। 125 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के इस शानदार सफर को विराम देने की घोषणा करने वाले कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट करियर पर एक नजर

विज्ञापन
Virat Kohli Retires T20 Cricket Played Last T20 World Cup for India IND vs SA T20 WC Final 202
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। कोहली ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।
विज्ञापन

'अगली पीढ़ी के लिए खेल को आगे ले जाने का समय'
कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। कोहली ने अवॉर्ड लेने के दौरान कहा,  यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस अवसर, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। हां, मैं एक घोषणा कर रहा हूं और यह एक खुला रहस्य है। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए होते। यह अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने नौ टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इस जीत के हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंबाब्वे के खिलाफ किया था डेब्यू
विराट कोहली ने 12 जून 2010 को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। कोहली ने भारतीय टीम के लिए अपने करियर में कुल 125 मुकाबले खेले और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। कोहली ने अपना टी20 करियर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज के रूप में समाप्त किया। कोहली का टी20 में सर्वाधिक निजी स्कोर नाबाद 122 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए। कोहली खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

छह टी20 विश्व कप में लिया हिस्सा
विराट कोहली ने अपने 14 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल छह बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया। कोहली 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया। कोहली 2014 में अपने दूसरे ही टी20 विश्व कप में विश्व विजेता बनने के करीब थे। उस समय भी भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन टीम को फाइनल में श्रीलंका से हार मिली थी। कोहली ने टी20 विश्व कप के 35 मैचों में कुल 1292 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.81 का रहा। कोहली ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में 15 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 89 रन रहा। कोहली ने अंततः अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर विश्व विजेता बनकर समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed