Top News: अमर उजाला के संवाद में दिग्गजों का जमावड़ा; 28 घंटे का सफर कर ISS पहुंचे शुभांशु; पढ़ें सुर्खियां
भोपाल में लगा जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा, 'संवाद' के मंच पर विकसित भारत पर मंथन
विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाला 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में 'संवाद' में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटीं और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर..
अमर उजाला में 'संवाद' में सीएम मोहन यादव ने किए बड़े एलान
28 घंटे का सफर कर ISS पहुंचे शुभांशु
राजनाथ सिंह ने SCO में साझा बयान पर नहीं किए दस्तखत
सुरक्षाबलों ने मार गिराया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि तीन के घिरे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है। पढ़ें पूरी खबर...
हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त, 'विदेशी' का विरोध न हो- गृह मंत्री
क्या दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूलेगी सरकार? नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल
एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स की जांच जारी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 24 जून को फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा एएआईबी लैब में डाउनलोड किया गया। सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है