IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल, चार साल में पहली बार खेलेंगे टेस्ट
इंग्लैंड के पुरुष चयन समिति ने एजबेस्टन में दो जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आर्चर को शामिल किया है। आर्चर ने आखिरी बार फरवरी 2021 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ एंडरसन तेंदुलकर सीरीज के पहले टेस्ट में आर्चर और मार्क वुड के बिना इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिखाई दिया था। ऐसे में आर्चर का इंग्लैंड टीम से जुड़ना उसके लिए राहत की खबर है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले आर्चर चोटों के कारण चार साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेले हैं। आर्चर ने 2021 से इंग्लैंड के लिए सिर्फ सफेद गेंद के प्रारूप में खेला है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि आर्चर लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, '30 वर्षीय तेज गेंदबाज आर्चर फरवरी 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं और अगले सप्ताह एजबेस्टन में खेलने के लिए उत्सुक हैं।' इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है।
Jofra Archer is 𝑩𝑨𝑪𝑲 🔥
— England Cricket (@englandcricket) June 26, 2025
Our squad to take on India in the second Test has just dropped 📋👇
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रावले, बेन डकेट, जैमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।