Top News: इसरो के 101वें मिशन में तकनीकी खराबी; बांग्लादेश पर भारत के कड़े प्रतिबंध और राज्यों में बदला मौसम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को अंतरिक्ष में भेजा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर यान को प्रक्षेपित किया गया। हालांकि, प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद इसरो के 101वें मिशन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके अलावा, भारत ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। भारत ने बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं के आयात के लिए बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके बावजूद, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल, दो से तीन दिनों तक गर्मी, उमस और लू से कोई राहत भी नहीं मिलती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पांच-छह दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे उन राज्यों में मौसम कुछ ठंडा हो सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ISRO Satellite Launch: इसरो के 101वें मिशन में आई तकनीकी खराबी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को अंतरिक्ष में भेजा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर यान को प्रक्षेपित किया गया। हालांकि, प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद इसरो के 101वें मिशन में तकनीकी खराबी आ गई। पढ़ें पूरी खबर...
India Bangladesh Trade: भारत ने बांग्लादेश पर लगाया कड़ा प्रतिबंध
भारत ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। भारत ने बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं के आयात के लिए बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: पंजाब से बंगाल तक मानसून पूर्व बारिश, हरियाणा समेत 10 राज्यों में गर्मी और लू
पंजाब और हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके बावजूद, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल, दो से तीन दिनों तक गर्मी, उमस और लू से कोई राहत भी नहीं मिलती नजर आ रही है। हालांकि, अगले पांच-छह दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे उन राज्यों में मौसम कुछ ठंडा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के झटकों को लेकर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि 17-18 मई की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार करीब 2:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पढ़ें पूरी खबर...
Operation Sindoor: पूरी दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर PAK की नीति
पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने 'जीरो टॉलरेंस' के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने अब सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य लोगों की सूची जारी की है। किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Brain Health : दिल्ली में शुरू हुआ पहला ब्रेन हेल्थ क्लीनिक, हर जिले में होगी सुविधा
खराब जीवन शैली के बीच बढ़ रहे ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, पार्किंसंस रोग, मनोभ्रंश, सिरदर्द सहित दूसरे विकारों का इलाज उपलब्ध करवाने के लिए दिल्ली में शनिवार को पहला ब्रेन हेल्थ क्लीनिक शुरू हुआ। आने वाले दिनों में सभी जिलों में ऐसे क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इन क्लीनिक में मस्तिष्क से जुड़े सभी रोगों का इलाज, पुनर्वास सहित दूसरे विषयों पर काम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
पुतिन-जेलेंस्की से कल फोन पर बात करेंगे ट्रंप, यूक्रेन में युद्धविराम के लिए डालेंगे दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। इसके बाद, वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विभिन्न नाटो देशों के नेताओं से भी बात करेंगे। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के बारे में होगी। पढ़ें पूरी खबर...
RCB vs KKR: बारिश ने केकेआर की आशाओं पर पानी फेरा, गत विजेता टीम का सफर ग्रुप चरण में समाप्त
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। शनिवार को खेला जाने वाला मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मैच में बारिश शुरू से ही बाधा बनी हुई थी, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। आरसीबी 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वहीं, आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जीवित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
₹20 Notes: महात्मा गांधी सीरीज के 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज (नई) के 20 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी सीरीज (नई) के 20 रुपये के बैंक नोटों जैसा होगा। आरबीआई ने बताया है कि केद्रीय बैंक की ओर से पूर्व में जारी किए गए 20 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Avneet Kaur: 'मिशन इंपॉसिबल 8' की स्क्रीनिंग पर लंदन पहुंची अवनीत कौर
बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर हाल ही में लंदन में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' के प्रीमियर में शामिल हुईं। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। अवनीत के फैंस ने भारतीय टेलीविजन से लेकर हॉलीवुड पहुंचने तक उनके सफर की तारीफ की है। पढ़ें पूरी खबर...