फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs KKR Result: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Poin

RCB vs KKR: बारिश ने केकेआर की आशाओं पर पानी फेरा, गत विजेता टीम का सफर ग्रुप चरण में समाप्त; आरसीबी शीर्ष पर

Sat, 17 May 2025 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 May 2025 10:40 PM IST
सार

शनिवार को खेला जाने वाला मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मैच में बारिश शुरू से ही बाधा बनी हुई थी, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs KKR Result: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Poin
चिन्नास्वामी में बारिश से देरी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। शनिवार को खेला जाने वाला मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। इस मैच में बारिश शुरू से ही बाधा बनी हुई थी, जिसकी वजह से टॉस भी नहीं हो पाया था। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। आरसीबी 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वहीं, आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जीवित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक, 'विराट' करियर को कर रहे सलाम
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई केकेआर
केकेआर आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (आठवें स्थान), राजस्थान रॉयल्स (नौवें स्थान) और चेन्नई सुपर किंग्स (10वें स्थान) का सफर समाप्त हुआ था। आरसीबी 12 मैचों में आठ मुकाबले जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ दिया जिसके खाते में 16 अंक हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 15 और मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन

IPL 2025 RCB vs KKR Result: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Poin
आरसीबी प्रशंसक - फोटो : IPL/BCCI
कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक विराट कोहली के सम्मान में टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे। कोहली ने हाल ही में टेस्ट करियर को अलविदा कहा था और आरसीबी के प्रशंसकों ने इसी कारण कोहली की 18 नंबर जर्सी पहनकर स्टेडियम में आने का फैसला किया। आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें टॉस भी नहीं हो सका। 

भारतीय सैनिकों के सम्मान में मैच से पहले होना था राष्ट्रगान
आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष सत्र की शुरुआत हुई, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रगान होना था। हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 'वो हमेशा हमारे लिए चीकू ही रहेगा', ईशांत शर्मा ने कोहली के साथ अपनी दोस्ती पर दिया बयान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed