फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates

Top News: आज से तीन देशों की यात्रा पर पीएम मोदी; ईरान-इस्राइल के हवाई हमले जारी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश

Sun, 15 Jun 2025 07:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के इस पहले विदेश दौरे को द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने व यूरोपीय संघ और भूमध्यसागरीय क्षेत्र  के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कनाडा में वह जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वहीं दिल्ली एमसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ समय पहले अगले कुछ घटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी। एक तरफ जहां सात माह तक सैलानियों की आमद से गुलजार रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व व रायवाला के राजाजी टाइगर रिजर्व के द्वार रविवार शाम सात बजे बंद हो जाएंगे। अंतिम दिनों में पर्यटन स्थल पर सैलानियों की काफी भीड़ रही। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के इस पहले विदेश दौरे को द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने व यूरोपीय संघ और भूमध्यसागरीय क्षेत्र  के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कनाडा में वह जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
1 - फोटो : ANI

दिल्ली एमसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ समय पहले अगले कुछ घटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आज शाम सात बजे बंद हो जाएंगे टाइगर रिजर्व के द्वार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
बाघ - फोटो : PTR

सात माह तक सैलानियों की आमद से गुलजार रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व व रायवाला के राजाजी टाइगर रिजर्व के द्वार रविवार शाम सात बजे बंद हो जाएंगे। अंतिम दिनों में पर्यटन स्थल पर सैलानियों की काफी भीड़ रही। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान-इस्राइल ने तीसरी रात भी एक दूसरे पर किए हवाई हमले

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
इस्राइल ईरान टकराव। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष जारी है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों ने तीसरी रात भी एक दूसरे प हवाई हमले जारी रखे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दिव्यांगों के लिए पहल: परिवहन प्रणालियों में बदलाव का प्रस्ताव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
दिव्यांग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश के दिव्यांगों के लिए अब कहीं भी सफर करना बेहद आसान हो जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने परिवहन प्रणालियों में बदलाव के लिए एक मसौदा तैयार किया है, जो दिव्यांगों के लिए परिवहन प्रणालियों को अधिक सुलभ बनाता है। पढ़ें पूरी खबर..

नेतन्याहू ने खामेनेई को दी सीधी धमकी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। जहां इस्राइल ने एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमला कर अपनी मंशा साफ कर दी है। साथ ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो होने वाला है इसकी तुलना में ये हमले कुछ भी नहीं है। नेतन्याहू का ये बयान आने वाले दिनों में इस्राइल की तरफ से ईरान पर और घातक हमले की ओर संकेत दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान की भयानक मिसाइलों के आगे आयरन डोम क्यों नाकाम

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
इस्राइल की रक्षा प्रणालियां। - फोटो : अमर उजाला
इस्राइल की तरफ से शुक्रवार सुबह ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए गए। इस्राइली एयरस्ट्राइक से ईरान में सैन्य अफसरों और वैज्ञानिकों समेत करीब 50 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। इसके जवाब में ईरान ने भी शनिवार आते-आते इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स की बारिश कर दी। इस्राइली सेना ने इन हमलों में अपने तीन नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..

US: सांसदों पर हमला करने वाले की खोज जारी; निशाने पर थे कई और सांसद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
मिनेसोटा में गोलीबारी, ट्रंप ने जांच के दिए आदेश - फोटो : अमर उजाला

मिनेसोटा में शनिवार को दो डेमोक्रेटिक सांसदों पर उनके घरों में गोलीबारी हुई, जिसमें एक सांसद की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रुकलिन पार्क में राज्य प्रतिनिधि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति को गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हॉर्टमैन डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व हाउस स्पीकर थीं। पढ़ें पूरी खबर..

जांच रिपोर्टों का हश्र: कई मामलों में निष्कर्ष पर सवाल, हवाई साबित हुई कार्रवाई

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
भारत समेत दुनियाभर के हवाई हादसों में असमय हजारों जिंदगियां जाने का दर्द जितना अधिक होता है, हादसे की जांच भी उतनी ही टीस देती है। कई मामलों में जांच वर्षों तक लंबित रही, तो कई की जांच आज तक पूरी नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर..

अरबपति कारोबारी की शादी के खिलाफ क्यों हैं वेनिस के लोग?

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15th June 2025 Updates
लॉरेन सांचेज - फोटो : इंस्टाग्राम/laurenwsanchez
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर पूर्व टीवी पत्रकार लॉरेन सांचेज जून के अंत (24 से 26 जून) के बीच वेनिस में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि शादी की तारीख और जगह को बेहद गोपनीय रखा गया है, लेकिन वेनिस में तैयारियों से लोगों को अंदेशा हो गया है कि कुछ बड़ा होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed