Top News: CM योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान; भीषण गर्मी की जद में आधा भारत, सुर्खियां
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद से दोनों परिवार सदमे में हैं। इस मामले में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने बताया है कि, कैसे उन्हें इस मामले में सबसे बड़ा सुराग मिला और उनकी जांच सोनम पर फोकस हो गई। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
सीएम योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली NCR समेत आधा भारत भीषण गर्मी की चपेट में
सोनम की एक गलती बनी पुलिस के लिए अहम सुराग
विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस के 40 गुर्गे
गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें
मस्क ने मांगी माफी तो ट्रंप ने की सराहना
लॉस एंजेलिस में तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में जारी विरोध प्रदर्शनों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समय पर कदम न उठाए होते, तो लॉस एंजेलिस पूरी तरह तबाह हो चुका होता। पढ़ें पूरी खबर..
अमर उजाला-माय ज्योतिष का ज्योतिष महाकुंभ 14 जून को
अमर उजाला और माय ज्योतिष की तरफ से एक बार फिर 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन 14 जून को दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर..
2030 तक 80% जिलों में दोगुना होगा लू का प्रकोप
भारत को जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले वर्षों में गर्मी और बारिश की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। 2030 तक देश में लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या ढाई गुना बढ़ सकती है, जबकि अत्यधिक बारिश की घटनाओं में 43 फीसदी की वृद्धि होगी। यह चेतावनी आईपीई ग्लोबल और ईएसआरआई इंडिया की ताजा रिपोर्ट वेदरिंग द स्टॉर्म : मैनेजिंग मानसून इन अ वार्मिंग क्लाइमेट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..
प्रसिद्ध कश्मीरी गायक उस्ताद गुलाम नबी शाह का निधन
प्रसिद्ध कश्मीरी गायक उस्ताद गुलाम नबी शाह का बुधवार को निधन हो गया। शाह को हमले बुलबुल के नाम से भी जाना जाता था। स्थानीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले शाह ने बारामूला के डांगीवाचा रफियाबाद में अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर..