फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump appreciative Elon Musk for apologizing; White House issued statement

Trump vs Musk: मस्क ने मांगी माफी तो ट्रंप ने की सराहना; व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान, कही यह बात

Thu, 12 Jun 2025 04:22 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 12 Jun 2025 04:22 AM IST
सार

अरबपति एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर की गई हाल की पोस्टों पर खेद जताते हुए एक तरह से माफी मांग ली है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उनकी माफी का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
Donald Trump appreciative Elon Musk for apologizing; White House issued statement
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क की माफी की सराहना की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। यह भी कहा कि मस्क की कंपनियों के साथ सरकारी अनुबंधों की समीक्षा नहीं की जा रही। इससे पहले, मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैं पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर खेद जताता हूं। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करने से पहले मस्क ने ट्रंप को सोमवार को देर रात फोन किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी कुछ पोस्ट पर खेद व्यक्त किया।

विज्ञापन


माफी में मस्क ने क्या कहा
उन्होंने यह भी कहा कि पिछली पोस्टों में ट्रंप के बारे में कुछ ज्यादा ही बोल गया और वे बातें बहुत आगे निकल गईं। इसी के साथ टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने अपनी उन सभी पोस्टों को भी डिलीट कर दिया है जिनमें राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापक कर और व्यय विधेयक को घृणित बताया गया था। साथ ही ट्रंप की जीत में उनके योगदान की याद दिलाई गई। एक्स पर मस्क द्वारा की गई ताजा पोस्ट ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि मस्क के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। एजेंसी
विज्ञापन


बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर शुरू हुई थी बहस
ट्रंप-मस्क में 5 जून को बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बहस तब शुरू हुई जब ट्रंप ने मीडिया से कहा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती की बात पर मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। इसके बाद मस्क ने ट्रंप को अहसान फरामोश बताकर कई ट्वीट किए। इस पर ट्रंप ने कहा, जब मैंने उनका ईवी पर कानूनी आदेश वापस लिया तो मस्क पागल हो गए। ट्रंप ने मस्क की कंपनी को दी जाने वाली सब्सिडी भी खत्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- US-China Deal: लंदन में बातचीत के बाद अमेरिका-चीन समझौते पर मुहर, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- नया दौर शुरू हो चुका

यौन अपराधी एप्स्टीन से जोड़ा गया था ट्रंप का रिश्ता 
एलन मस्क की एक पोस्ट में ट्रंप का रिश्ता एक यौन अपराधी एप्स्टीन से जोड़ा गया था। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप के महाभियोग की भी मांग की थी। ट्रंप ने 7 जून को कहा था कि उनका इलॉन मस्क के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। इसके बाद एनबीसी न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने मस्क को धमकाया था कि अगर उन्होंने विपक्षी डेमोक्रेट्स का साथ दिया तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।


इसे भी पढ़ें- गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें; इस्राइल ने दो बंधकों के शव किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed