फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबरें: गृहमंत्री अमित शाह का अरुणाचल दौरा आज, सीएनजी की कीमतों में फिर लगी आग, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sat, 21 May 2022 06:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 May 2022 06:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 21 May Today: Important and big news stories of 21 May updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनसी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही 24 घंटों में सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत और कई देशों में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

Top News Headline 21 May Today: Important and big news stories of 21 May updates on Amar Ujala
Amit Shah - फोटो : ANI

गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय अरुणाचल दौरा आज से
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व आधारशिला रखेंगे। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 21 May Today: Important and big news stories of 21 May updates on Amar Ujala
सीएनजी की कीमत में फिर बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में फिर बढ़ोतरी
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनसी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार देर रात सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो का इजाफा किया किया है। नई कीमत लागू होने के बाद नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 21 May Today: Important and big news stories of 21 May updates on Amar Ujala
बदला मौसम... - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह तक लू से राहत के आसार, आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी
राष्ट्रीय राजधानी में नौ साल बाद 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार सर्वाधिक गर्म रहा। हालांकि शाम को बादल और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक सप्ताह तक गर्मी व लू से राहत की उम्मीद है। विभाग ने शनिवार को आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 21 May Today: Important and big news stories of 21 May updates on Amar Ujala
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

24 घंटों में सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत
बीते 24 घंटों में चारधाम यात्रा पर आए सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। चारधाम यात्रा में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें से 54 की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना पाया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed