फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events

Top News: आज से छठ महापर्व का शुभारंभ; IMD बोला- 27 से भारी बारिश का अलर्ट; क्रिकेट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Sat, 25 Oct 2025 06:45 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 Oct 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

आज की बड़ी राष्ट्रीय खबरों में लोकआस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ और भारत की तरफ से संयुक्त सैन्य अभ्यास के मद्देनजर 12 दिनों के लिए जारी NOTAM सबसे अहम रहे। मौसम विभाग की तरफ से जारी 27 अक्तूबर से भारी बारिश का पूर्वानुमान भी सुर्खियों में रहा। खेल जगत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सिडनी वनडे मैच सुर्खियों में है। इसके अलावा तिब्बत में चीन के मिसाइल बेस के विस्तार से जुड़ी सेटेलाइट तस्वीरों की खबर, यंगून से दिल्ली आई महिला के पास से 997 ग्राम सोना जब्त किए जाने की घटना भी चर्चा में है। जम्मू-कश्मीर में पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमले की खबर के अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी सभी राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ सड़क हादसा, परमाणु, परवेज मुशर्रफ और पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी- सीआईए के अधिकारी का बयान भी चर्चा में रहा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में कोलंबिया और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबर भी सुर्खियों में रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे बड़े साइबर अपराध की खबर और अमेरिकी दबाव में कनाडाई प्रीमियर के झुकने की खबर भी चर्चा में रही। कारोबार जगत में अमेरिका या यूरोपीय यूनियन के साथ भारत के व्यापास समझौते को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की बेबाक टिप्पणी और मनोरंजन जगत में अभिनेता शाहरुख खान की तरफ से अपने प्रशंसकों को 60वें जन्मदिन से पहले दी गई सौगात की खबर सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Live: आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ, जानें नहाय-खाय के नियम, विधि और महत्व

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
छठ पूजा - फोटो : Amar Ujala

लोकआस्था के महापर्व छठ का आगाज आज से हो रहा है। नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना करने वाले श्रद्धालु इस चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ करेंगे। आस्था का चरम और पवित्रता की पराकाष्ठा वाले इस व्रत के लिए लोग जलाशयों में जाकर सूर्य की उपासना करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

छठ महापर्व की ये खबरें भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के आसार, 27 से भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ी

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
27 अक्तूबर के बाद भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : पीटीआई

बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 27 अक्तूबर से अगसे तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते सर्दी ने दस्तक दी। तीनों जगह तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

IND vs AUS Playing 11: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव, गेंदबाजी आक्रमण को देनी होगी धार

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को तीसरा मैच खेला जाना है। भारत की नजरें क्लीन स्वीप होने से बचने पर टिकी होंगी। भारत ने अब तक तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया जो उसके लिए कारगार साबित नहीं हुआ है। भारत के पास सीरीज में पाने को कुछ नहीं है इसलिए यह संभव है कि टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सरहद पर सैन्य अभ्यास: सरकार ने 'त्रिशूल' से पहले जारी किया नोटम, 12 दिन तक वायुसीमा में प्रवेश पर पाबंदियां

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
भारतीय सेना करेगी संयुक्त सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : एएनआई

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते सरहद पर तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए नोटम जारी किया है। गुजरात-राजस्थान की सरहद पर सर क्रीक से लेकर जैसलमेर तक सेना, वायुसेना और नौसेना का यह अभ्यास 30 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। नोटम दरअसल उड़ान क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए जारी किया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Dharamshala: चीन ने तिब्बत में मिसाइल बेस का किया विस्तार, सैटेलाइट इमेज से खुलासा; क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
भारत-चीन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

तिब्बत के गोलमुड क्षेत्र में चीन की मिसाइल तैनाती और निर्माण गतिविधियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। सैटेलाइट इमेज के विश्लेषण से पता चला है कि चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स (पीएलएआरएफ) के तहत यहां एक नई मिसाइल ब्रिगेड स्थापित की है, जो लंबी दूरी की मिसाइलों के लिए रणनीतिक लाभ पहुंचाती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Jammu Kashmir: पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमला, एसआई समेत 8 निलंबित; वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक वाहन में जा रहे धर्म प्रचारकों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें हमलावर करीब एक दर्जन लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते और उनके वाहन को तोड़ते नजर आ रहे हैं। यह सब पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में होता दिख रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Delhi: स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला के लिए उम्र में हुआ बदलाव, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिला छह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशनल स्टेज में पुनर्गठन को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। फाउंडेशनल स्टेज में कक्षाओं की संख्या दो से बढ़ाकर अब तीन कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। सरकारी से लेकर निजी स्कूल प्रमुखों को इसकी सूचना अभिभावकों को देने के निर्देश जारी किए है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Gold Recovered: आईजीआई एयरपोर्ट पर यंगून से आई महिला के पास मिले सोने के छह बिस्किट, धातु जब्त... पूछताछ जारी

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
1 - फोटो : ANI

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई) पर कस्टम अधिकारियों को एक महिला के पास से सोने छह बिस्किट मिले हैं। इनका वजन करीब एक किलो है। सोना जब्त कर लिया गया है और महिला से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को उड़ान संख्या 8एम 620 से यांगून से आ रही एक महिला यात्री को रोका। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘33 साल में कुछ नहीं बदला…’, जन्मदिन से पहले किंग खान का फैंस को तोहफा; शुरू होगा शाहरुख का फिल्म फेस्टिवल

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आगामी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अब शाहरुख के 60वें जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके नाम से फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है। जहां शाहरुख की कुछ यादगार फिल्मों को दिखाया जाएगा, जो उनकी लीगेसी को दर्शाएंगी। इसकी जानकारी खुद शाहरुख ने अपने फैंस के साथ साझा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

US-Colombia Tension: कोलंबिया के राष्ट्रपति-परिवार पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती बढ़ी, बचाव में पेत्रो ने दी सफाई

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : UN/ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो, उनकी पत्नी वेरोनिका अलकोसेर गार्सिया, बेटे निकोलस पेत्रो और गृह मंत्री आर्मांडो बेनेडेट्टी पर प्रतिबंध लगाए हैं।इन लोगों पर वैश्विक मादक पदार्थ व्यापार में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद कोलंबिया से तनाव गहरा गया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि पेत्रो ने 'ड्रग कार्टेल्स को पनपने से रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed