फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict

TOP News: सोमनाथ अमृतपर्व आज, PM मोदी होंगे शामिल; ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब; हंतावायरस- संकट के बीच राहत

Mon, 11 May 2026 06:28 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 11 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे सोमनाथ की, जहां आज 'अमृतपर्व' के अवसर पर पहली बार मंदिर के शिखर का 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। वहीं, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर हिंदुत्व और जातीय समीकरणों के जरिए भविष्य की सियासी बिसात बिछा दी है, जिसे अखिलेश यादव के 'पीडीए' की काट माना जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर तनाव बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब को ठुकराते हुए युद्धविराम वार्ता से हाथ खींच लिए हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


इधर, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की जमकर तारीफ की है, तो वहीं 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी पर पाकिस्तान की हार को शहबाज शरीफ की ओर से जश्न के रूप में मनाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता के लिए चिंता की बात यह है कि एफएमसीजी संकट के चलते अब साबुन, बिस्कुट और राशन के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। खेल जगत की बात करें तो आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है, जबकि मनोरंजन की दुनिया में फिल्म 'दादी की शादी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। एक ही जगह और एक ही क्लिक में पढ़ें  देश-दुनिया की ये तमाम अहम खबरें ...
विज्ञापन

 

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
कब और कैसे बना सोमनाथ मंदिर? जिसे महमूद गजनवी ने एक दो नहीं, बल्कि 17 बार लूटा - फोटो : Adobe Stock
सोमनाथ अमृतपर्व: पहली बार शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक; आयोजन के साक्षी बनेंगे PM मोदी

गुजरात में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक आयोजन सोमनाथ अमृतपर्व के तहत पहली बार मंदिर के भव्य शिखर पर विशेष कलश से देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया जाएगा, जो सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। विशेष रूप से तैयार करीब आठ फीट ऊंचे कलश की क्षमता 1100 लीटर की है। इसकी पूरी संरचना का वजन 1860 किलोग्राम है, जिसमें स्वयं कलश का वजन 760 किलोग्राम है। इतना विशाल और तकनीकी रूप से उन्नत कलश अपने आप में एक अद्भुत इंजीनियरिंग का उदाहरण है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : IANS
US-Iran Conflict: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब, युद्धविराम वार्ता पर फिर बढ़ा तनाव; होर्मुज पर मंडराया खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेज दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी कैबिनेट विस्तार: नए चेहरों से भविष्य पर नजर, योगी ने हिंदुत्व से साधा जातीय गणित; अखिलेश के पीडीए की काट

यूपी में करीब तीन महीने के चिंतन-मंथन के बाद सारे कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार योगी-दो के कैबिनेट का दूसरा विस्तार संपन्न हो गया। इससे सरकार और भाजपा संगठन ने जहां जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है, वहीं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से हिंदुत्व एजेंडे़ के जरिए जातीय गणित को भी साधा है। वहीं, इस संक्षिप्त विस्तार के सहारे में भाजपा सपा के पीडीए फार्मूला की काट तैयार कर विपक्ष के लिए तगड़ी घेरेबंदी की जमीन भी तैयार करेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
बाढ़ और लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : X @AmitShah
बाढ़ और लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा: अमित शाह बोले- हर राज्य में प्रबंधन टीमें बनाएं, न हो कोई नुकसान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और लू से निपटने के लिए तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में हताहतों की संख्या शून्य रखने का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश किए जाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों का गठन किया जाए। उन्होंने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 30 जोखिम भरी झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना में कम से कम 60 झीलों को शामिल किया जाए। केंद्र और राज्यों के स्तर पर बाढ़ के पूर्वानुमानों के लिए एक एकीकृत व्यवस्था होनी चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Karnataka-Tamil Nadu Ties: सीएम सिद्धारमैया ने की CM विजय की तारीफ, बोले- फिल्मों से जनसेवा तक ऐतिहासिक सफर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पद संभालने पर बधाई दी है। सिद्धारमैया ने फोन पर विजय से बात की और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिनेमा की दुनिया से निकलकर जनता की सेवा तक का एक ऐतिहासिक सफर तय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, सिद्धारमैया ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति में एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि विजय ने फिल्मों से राजनीति तक का शानदार सफर तय कर इतिहास रचा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
एफएमसीजी उत्पादों के महंगे होने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
जनता पर महंगाई की मार: जेब पर भारी पड़ेगा एफएमसीजी संकट, साबुन-बिस्कुट और राशन के दाम बढ़ने के आसार

रोजमर्रा के सामान साबुन, डिटर्जेंट, बिस्कुट, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के महंगे होने से आम जनता को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है। कच्चे तेल से जुड़ी महंगाई, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन लागत में बढ़ोतरी के कारण मुनाफे पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनियां उत्पादों की कीमतें फिर बढ़ाने की तैयारी में हैं। यह वृद्धि चरणबद्ध तरीके से होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
जब ऑपरेशन सिंदूर से दहला था पाकिस्तान: अब हार के दिन भी मना रहा जीत का जश्न, शहबाज ने रचा मारका-ए-हक का पाखंड

पिछले साल भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के खौफ से सहमे पाकिस्तान ने अब अपनी खीझ मिटाने के लिए 10 मई को 'मारका-ए-हक' दिवस के रूप में मनाने का पाखंड रचा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को इस्लामाबाद में इसकी घोषणा की। यह वही दिन है जब भारतीय सेना के प्रचंड प्रहार के बाद पाकिस्तान को युद्ध विराम की गुहार लगानी पड़ी थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
child demo pic - फोटो : अमर उजाला।
Lucknow: यूपी में 97 फीसदी पॉक्सो की वारदातों में करीबियों का हाथ, NCRB की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
 

यूपी में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पॉक्सो एक्ट के 97.5 प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़ित बच्चों के करीबी शामिल पाए गए। मतलब बच्चों को अंजाम से अधिक करीबियों, परिचितों व रिश्तेदारों से अधिक खतरा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...


 

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
एमवी होंडियस पर फैला हंतावायरस - फोटो : ANI
हंतावायरस संकट के बीच राहत की खबर: MV होंडियस पर भारतीय क्रू सुरक्षित, दूतावास बोला-दोनों स्वस्थ और बिना लक्षण


स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचे लग्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले हंतावायरस संक्रमण के बीच जहाज पर मौजूद दो भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से नीदरलैंड भेज दिया गया है। स्पेन में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि दोनों भारतीय स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। यह जहाज ओशियनवाइड एक्सपीडिशंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। क्रूज ने 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया शहर से अपनी यात्रा शुरू की थी और हंतावायरस संक्रमण की खबर सामने आने के बाद रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचा। जहाज पर करीब 150 लोग सवार थे, जिनमें दो भारतीय क्रू सदस्य भी शामिल थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
आरसीबी ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा


भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

top news 11 may 2026 somnath amrutparv pm modi yogi cabinet trump iran conflict
दादी की शादी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
Daadi Ki Shaadi Collection: रविवार को 'दादी की शादी' फिल्म की कमाई में हुई बढ़ोतरी, जानें कलेक्शन

एक्ट्रेस नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में थी। 'दादी की शादी' फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इसने केवल 60 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed