फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table

RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा

Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 166 रन बनाए, जवाब में आरसीबी ने आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table
आरसीबी ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS

विस्तार

भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।
विज्ञापन

IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table
आरसीबी ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
टेबल टॉपर बनी गत विजेता आरसीबी
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। फिलहाल टीम 11 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ 10वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के खाते में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.103 है, जो बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर है। इस तालिका में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 3 8 0 6 -0.907
विज्ञापन

IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table
आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : IANS
आरसीबी की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को दीपक चाहर ने 'गोल्डन डक' पर पवेलियन भेजा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने।

जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में क्रुणाल ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार दो गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद तीन रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

IPL 2026 RCB vs MI Result: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
मुंबई की पारी
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों के खेल में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाए। नमन 32 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

तिलक वर्मा 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जबकि राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed