{"_id":"62fe8f14a11c04765b56a552","slug":"top-leader-of-militant-organization-klo-kailas-koch-surrenders-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: उग्रवादी संगठन के शीर्ष नेता कैलास कोच ने पत्नी के साथ किया आत्मसमर्पण, हिंसा पर कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: उग्रवादी संगठन के शीर्ष नेता कैलास कोच ने पत्नी के साथ किया आत्मसमर्पण, हिंसा पर कह दी बड़ी बात
Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:42 AM IST
सार
कैलास कोच ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। इसीलिए हमने आत्मसमर्पण कर दिया। मैंने 16 साल तक सशस्त्र आंदोलन किया। मैंने आंदोलन के माध्यम से महसूस किया कि हिंसा के रास्ते से कोई विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
कैलास कोच ने पत्नी के साथ किया आत्मसमर्पण
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर बंगाल के उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन आर्गनाइजेशन (केएलओ) के शीर्ष नेता कैलास कोच उर्फ केशव राय ने पत्नी के साथ गुरुवार को राज्य पुलिस मुख्यालय भवानीभवन में आत्मसमर्पण कर दिया। राज्य सरकार पहले ही केएलओ आंदोलन से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए पैकेज की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
केएलओ प्रमुख जीवन सिंह के बाद संगठन में कैलास कोच को सेकेंड-इन-कमान माना जाता था। लंबे समय से यह उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ा था। इसके खिलाफ राज्य में कई उग्रवादी घटनाओं का अंजाम देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके मिलने पर इनाम की भी घोषणा कर रखी थी, फिर भी पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई थी। अब उसने केशव ने खुद ही राज्य के डीजीपी मनोज मालवीय को हथियार सौंपकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को भवानी भवन में राज्य पुलिस अधिकारियों के बगल में बैठे कैलाश ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। इसीलिए हमने आत्मसमर्पण कर दिया। मैंने 16 साल तक सशस्त्र आंदोलन किया। मैंने आंदोलन के माध्यम से महसूस किया कि हिंसा के रास्ते से कोई विकास संभव नहीं है। मैं अपने उन मित्रों और भाइयों से भी आह्वान करता हूं, जो अभी भी जंगल में हथियार लिए हुए हैं, वे हथियार डाल कर वापस मुख्यधारा में लौट आएं। कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने केएलओ उग्रवादियों को माओवादियों की तरह मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक पैकेज की घोषणा की थी।