फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala

TOP News: उत्तर भारत में गर्मी से राहत; पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया; वेनेजुएला में अब तक 2295 की मौत

Fri, 03 Jul 2026 06:58 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 03 Jul 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज गुरुवार, 3 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, मौसम की, तो उत्तर भारत में मानसून का असर तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बादल फटने की घटना हुई, जबकि लगातार बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। वहीं मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए, वहीं पालघर में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, अमरनाथ यात्रा के तहत जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ और श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़े। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद पहली औपचारिक मुलाकात की है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल हसनैन ईरान रवाना होंगे। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नियम तोड़ने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीरिया की राजधानी में एक कैफे में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत और 20 घायल हो गए। वेनेजुएला में भूकंप के मलबे से आठ दिन बाद एक सुरक्षा गार्ड को जीवित निकाला गया, जबकि मृतकों की संख्या 2,295 पहुंच गई। खेल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप नॉकआउट में अपना पहला गोल कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, फिल्म 'होमबाउंड' के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने यौन शोषण के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
मानसून का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून का रौद्र रूप: जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद; उत्तर भारत में गर्मी से राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत लेकर आया है, लेकिन इसके साथ ही यह अपने पीछे तबाही का मंजर भी छोड़ गया है। बारिश से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को भीषण गर्मी और चिपचिपाती उमस से बड़ी राहत मिली है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और एक सड़क बह गई है। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे बंद रहा और आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालु रास्ते में जहां-तहां फंसे रहे। भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में भी कोहराम मचा रखा है। राज्य में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 46 सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला गार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत

वेनेजुएला में 24 जून को आए दो भीषण भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे देश को उम्मीद की नई किरण दी। बचाव दल ने 43 वर्षीय सुरक्षा गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को एक ढही हुई इमारत के बेसमेंट से जिंदा बाहर निकाल लिया। वह पिछले आठ दिनों से मलबे के नीचे फंसा हुआ था। बचावकर्मियों ने गुरुवार तड़के करीब 100 घंटे तक लगातार चले अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जब उसे स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन मास्क के साथ बाहर लाया गया तो वहां मौजूद लोगों और अलग-अलग देशों से आए राहतकर्मियों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। कई बचावकर्मी खुशी से गले मिले और इस पल को चमत्कार बताया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
रक्षा मंत्री से मिले थल सेनाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MoD: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पद संभालने के बाद की पहली औपचारिक मुलाकात

भारतीय सेना के नए प्रमुख (थल सेनाध्यक्ष) जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद यह उनकी रक्षा मंत्री के साथ पहली औपचारिक बैठक थी। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री कार्यालय ने अपने पोस्ट में कहा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
Ayatollah Khamenei Funeral: आज ईरान रवाना होंगे मंत्री मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल हसनैन, MEA ने की पुष्टि

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मंत्रालय ने बताया कि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा 3 जुलाई को ईरान के दौरे पर जाएंगे। ये दोनों अधिकारी ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पढे़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
Amarnath Yatra: जम्मू से पहला जत्था रवाना, अमरेश्वर धाम की ओर बढ़े श्रद्धालु; आज करेंगे महादेव के दर्शन

हिमालय की पहाड़ियों में स्थित अमरेश्वर धाम में विराजे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने कदम बढ़ा दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार सुबह करीब पांच बजे जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से 4,822 भक्तों के पहले जत्थे को रवाना किया। 259 वाहनों से ये श्रद्धालु शाम को पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह ये सभी आधार शिविर से अन्य श्रद्धालुओं के साथ पवित्र गुफा की ओर रवाना हो जाएंगे और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Amar Ujala Digital
West Asia Crisis: होर्मुज पर ईरान की सख्त चेतावनी, कहा- नियम तोड़ने वाले जहाजों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

ईरान के सैन्य कमान ने गुरुवार को तेल टैंकरों को सख्त चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों को उसके बताए रास्तों का ही इस्तेमाल करना होगा। अगर कोई जहाज इन नियमों को नहीं मानता है, तो उसे कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। होर्मुज का यह रास्ता पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई के लिए बहुत जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में भारी बारिश का कहर: सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल; पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
धमाका - फोटो : अमर उजाला
Syria Blast: सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल; जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की जान चली गई है। यह विस्फोट शहर के मुख्य अदालत परिसर के पास स्थित एक कैफे में हुआ। सीरिया के सरकारी नेटवर्क अल-इखबारिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने फीफा विश्वकप के इतिहास में पहली बार नॉकआउट में दागा गोल, यह रिकॉर्ड भी बनाया

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच टोरंटो में खेले जा रहे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। 41 वर्षीय स्टार ने न केवल विश्व कप नॉकआउट चरण में अपने करियर का पहला गोल किया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 3 july 2026 updates on amar ujala
अभिनेता अमोल पराशर - फोटो : अमर उजाला
Exclusive: ‘काम मांगने की हिम्मत नहीं…’ सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ फेम अमोल पराशर ने सुनाए करियर से जुड़े किस्से

सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ और फिल्म ‘सरदार उधम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके अभिनेता अमोल पराशर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान उन्होंने सिर्फ अपनी नई सीरीज ही नहीं, बल्कि संघर्ष के दिनों, इंडस्ट्री में बदलते अनुभव और समाज में तेजी से फैल रही गलत जानकारियों जैसे मुद्दों पर बात की है। पढ़िए, अमोल पराशर के इंटरव्यू के प्रमुख अंश-  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed