{"_id":"6a504606b640c854d101e7a3","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-10-july-2026-updates-on-amar-ujala-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: देशभर में बारिश-तूफान का अलर्ट; कड़ी निगरानी के बीच राम मंदिर में चढ़ावा; इंग्लैंड ने जीती T20 सीरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: देशभर में बारिश-तूफान का अलर्ट; कड़ी निगरानी के बीच राम मंदिर में चढ़ावा; इंग्लैंड ने जीती T20 सीरीज
Fri, 10 Jul 2026 06:38 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात मौसम की, एक दिन की देरी के बाद मानसून ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों को भी कवर कर लिया है। इसके साथ ही पूरे देश में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में भी भारी बारिश से नुकसान की खबरें हैं। उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गणना स्थल पर 13 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और दान पेटियों की सुरक्षा के लिए 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इधर, पश्चिम बंगाल सरकार टीएमसी के पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, गुरुग्राम में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मार गिराया, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव के बीच विशेषज्ञों ने फिलहाल भारत के कच्चे तेल आयात पर बड़े असर से इनकार किया है, हालांकि एलपीजी और एलएनजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। उधर, व्हाट्सएप ने यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब सौंप दिया है। वहीं ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का अंतिम संस्कार मशहद में कर दिया गया। खेल जगत में फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 में हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। मनोरंजन जगत में अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की रफ्तार धीमी पड़ गई है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, सड़कें बनीं दरिया; जनजीवन बेहाल
मानसून के बादल एक दिन की देरी से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों पर भी छा गए हैं। इसके साथ ही मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दिल्ली-एनसीआर की ज्यादातर सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे। महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में भी बारिश से नुकसान की खबरें हैं। पढ़ें पूरी खबर...

1
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Ram Mandir: चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावे की सुरक्षा और गणना प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत गणनास्थल की निगरानी बढ़ाने के लिए 13 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि दान पेटियों को मंदिर परिसर से गणना केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 27 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

टीएमसी शासन पर श्वेत पत्र लाने की तैयारी में भाजपा सरकार
- फोटो : अमर उजाला
West Bengal: टीएमसी के 15 साल के शासन पर भाजपा सरकार लाएगी श्वेत पत्र, मंत्रियों के समूह ने शुरू किया काम
पश्चिम बंगाल सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पिछले 15 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन पर एक श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में गठित मंत्रियों के एक उच्च-स्तरीय समूह (जीओएम) ने राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में अपनी पहली बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने की। पढ़ें पूरी खबर...

Haryana Encounter: गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के चार शूटर ढेर, पांचवें को लगी गोली; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...

होर्मुज जलडमरूमध्य
- फोटो : Amar Ujala Digital
West Asia Tensions: होर्मुज तनाव के बीच भारत के कच्चे तेल आयात पर फिलहाल असर नहीं, LPG-LNG पर कितना जोखिम?
होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव के बावजूद भारत के कच्चे तेल के आयात पर फिलहाल बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगर क्षेत्र में लंबे समय तक अस्थिरता बनी रहती है तो एलपीजी और एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और समुद्री परिवहन की लागत बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर
- फोटो : amarujala.com
WhatsApp Username Row: यूजरनेम विवाद पर व्हाट्सएप ने सरकार को भेजा जवाब, आईटी मंत्रालय कर रहा जांच
मेटा के मालिकाना हक वाले व्हाट्सएप ने 'यूजरनेम' फीचर को लेकर सरकार के नोटिस का जवाब दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय इस जवाब की जांच कर रहा है। सरकार ने पिछले हफ्ते व्हाट्सएप को एक नोटिस भेजा था। इसमें नए यूजरनेम फीचर पर चिंता जताई गई थी। सरकार को आशंका थी कि इस फीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और फर्जीवाड़ा जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। इस फीचर के आने से लोग बिना फोन नंबर साझा किए भी आपस में बात कर सकेंगे। सरकार ने बातचीत पूरी होने तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न करने का निर्देश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

अली खामेनेई के सम्मान में लगा बैनर
- फोटो : पीटीआई
KhameneI Funeral: अमेरिका-इस्राइल मुर्दाबाद के नारों के बीच खामनेई दफन; इमाम रजा दरगाह परिसर में अंतिम संस्कार
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का अंतिम संस्कार गृह नगर मशहद में कर दिया गया। उन्हें इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसके साथ ही छह दिनों तक चले राजकीय शोक व अंतिम संस्कार कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान ईरान और इराक के विभिन्न शहरों से लाखों लोगों ने अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

फ्रांस ने मोरक्को को हराया
- फोटो : Fifa.com
France vs Morocco: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जीत, मोरक्को को हराकर अंतिम चार में; एम्बाप्पे-डेम्बेल चमके
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल के गोल की बदौलत फ्रांस ने शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम और स्पेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। पढ़ें पूरी खबर...

श्रेयस और तिलक
- फोटो : IANS
IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार
हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
Box office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ दो हफ्ते बाद भी दिखा रही दमखम, ‘कॉकटेल 2’ की कमाई लाखों में सिमटीनई फिल्मों की दस्तक से पहले सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों की कमाई में गिरावट नजर आने लगती है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के दो हफ्ते बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का खेल अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...