Top News: अमेरिका-वेनेजुएला विवाद से दुनिया में हलचल; उत्तर भारत में मौसम की मार; BMC चुनाव पर जुबानी जंग तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने जहां एक ओर वेनेजुएला पर बड़ी सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने फिर अपने कई बड़े संघर्षों को सुलझाने के दावे को दोहराया। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दुनिया के कई बड़े संघर्ष सुलझा दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ और एक-चौथाई युद्ध समाप्त किए। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री गिर गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत को भीषण सर्दी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अगले चार-पांच दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ धाम में मंदिर और आसपास के इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। एक तरफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ठाकरे भाइयों का ‘मराठी मानूस’ के प्रति प्रेम दिखावटी है और उनकी असली दिलचस्पी पैसों से भरपूर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर कब्जा जमाने में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
'आठ युद्ध सुलझाए', वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद बोले ट्रंप
अमेरिका ने जहां एक ओर वेनेजुएला पर बड़ी सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने फिर अपने कई बड़े संघर्षों को सुलझाने के दावे को दोहराया। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दुनिया के कई बड़े संघर्ष सुलझा दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ और एक-चौथाई युद्ध समाप्त किए। ट्रंप ने बताया कि यह एक-चौथाई हिस्सा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच का संघर्ष था, जिसे उन्होंने सिर्फ पांच घंटे में सुलझा दिया। पढ़ें पूरी खबर..
मौसम की मार: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में आफत, उत्तर भारत में अगले सात तक दिन कोहरे के आसार
ठाकरे बंधुओं पर एकनाथ शिंदे का करारा हमला, कहा- 'मराठी मानूस' के प्रति उनका प्रेम दिखावटी
मादुरो की गिरफ्तारी पर किम जोंग ने ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी
वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई और फिर राष्ट्रपति निकोलस की गिरफ्तारी के मामले ने वैश्विक राजनीति में गजब का तहलका मचा दिया है। दूसरी ओर इस पूरे मामले में वैश्विक राजनीति और गर्म तब हो गई जब इस पूरे मामले में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी कूद पड़े। किम जोंग ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका को खुलकर चेतावनी दी है। मादुरो को अपना दोस्त बताते हुए किम जोंग ने कहा कि अगर उन्हें तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..
आम्रपाली की 99 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी 99.26 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ये संपत्तियां कोलकाता, फरीदाबाद व मुंबई में हैं। ईडी अब तक समूह की 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
पॉक्सो मामलों के निपटारे में दिल्ली की जिला अदालतों ने दिखाई रफ्तार
राजधानी की जिला अदालतों ने वर्ष 2025 में बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामलों को तेजी से निपटाया है। सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियर चेंज फॉर चिल्ड्रन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मामलों के निस्तारण की दर 178 प्रतिशत रही। हालांकि इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य पहले पायदान पर रहा। वर्ष 2025 में दिल्ली में पॉक्सो के तहत 1,006 नए मामले दर्ज हुए, जबकि इस दौरान अदालतों ने 1,792 मामलों का निपटारा किया। पढ़ें पूरी खबर..
आईपीएल से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान
जहरीली हवा ने सांसों में घोला जहर, दिमाग पर हो रहा असर
दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा सिर्फ सांस की बीमारियां ही नहीं, बल्कि दिमाग पर भी हमला कर रही है। यह खुलासा कई डॉक्टरों की रिपोर्ट्स और वैज्ञानिक अध्ययनों से हुआ है, जो बताते हैं कि पीएम 2.5 जैसे महीन कण फेफड़ों से होते हुए खून और दिमाग तक पहुंचकर सूजन पैदा करते हैं। इससे माइग्रेन के अटैक बढ़ रहे हैं। सर्दियों में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। ऐसे में प्रदूषण की वजह से माइग्रेन, सिरदर्द, चक्कर और तनाव जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
अक्षय खन्ना के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ शाहरुख खान आगे
साधारण नहीं था शनिवार का चांद, आसमान में दिखा नए साल का पहला सुपरमून
नए साल के पहला सुपरमून शनिवार को नजर आया। जनवरी की पूर्णिमा को दिखने वाले चांद को वुल्फ मून भी कहा जाता है। यह आम पूर्णिमा के चंद्रमा से 30 फीसदी चमकदार और 14 फीसदी बड़ा होता है। इस स्थिति को फुल इल्यूजन भी कहते हैं। लखनऊ के साथ ही गुवाहाटी, भुवनेश्वर और कोलकाता समेत देश के कई शहरों से सुपरमून का दीदार हुआ। शनिवार को सूर्यास्त के बाद ही सुपरमून का नजारा दिखने लगा। पढ़ें पूरी खबर..