फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-modi-vadodara-event-digital-registration-all-seats-booked-one-hour-35000-crore-rail-road-projects

पीएम का गुजरात दौरा: एक घंटे में बुक हुईं वडोदरा कार्यक्रम की सीटें, 35000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम के लिए मुफ्त डिजिटल पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे में सभी सीटें बुक हो गईं। 42,000 से अधिक आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। पहली बार आम लोगों के लिए बुकमायशो के जरिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में प्रवेश से लेकर बैठने तक की प्रक्रिया डिजिटल होगी।

विज्ञापन
pm-modi-vadodara-event-digital-registration-all-seats-booked-one-hour-35000-crore-rail-road-projects
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम में पहली बार आम लोगों के लिए मुफ्त पंजीकरण की व्यवस्था निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म बुकमायशो के जरिए की गई। वडोदरा नगर निगम ने कार्यक्रम में लोगों के पंजीकरण के लिए इस डिजिटल मंच का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें बुक हो गईं। इसके बाद पंजीकरण बंद कर दिया गया। 42,000 से अधिक लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इससे कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम में कैसे मिलेगी एंट्री?
कार्यक्रम में प्रवेश की व्यवस्था भी पूरी तरह डिजिटल और तकनीक आधारित होगी। पंजीकृत लोगों को उनके बुकमायशो खाते पर डिजिटल एम-टिकट मिलेगा। इसमें प्रवेश की पुष्टि के लिए सुरक्षित लाइव क्यूआर कोड होगा। पंजीकरण और सत्यापन से लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश और बैठने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संचालित की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों का प्रवेश तेज करना और भीड़ की आवाजाही को सुगम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के साथ और किस राज्य का दौरा करेंगे पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी पश्चिमी समर्पित माल गलियारे के 326 किलोमीटर लंबे तीन हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन पर 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इनमें न्यू साणंद-न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट खंड शामिल हैं।

किन परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी?
  • जेएनपीटी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी से निर्यात-आयात माल की आवाजाही तेज होने, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होने तथा परिवहन लागत घटने की उम्मीद है। इससे मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर दबाव भी कम होगा।
  • प्रधानमंत्री न्यू साणंद उत्तर, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी, मुंबई से मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। वह टांडा रोड और वडोदरा के प्रतापनगर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा को भी रवाना करेंगे।
  • पीएम मोदी छोटा उदयपुर-दाहोद परियोजना के तहत जोबट-टांडा रोड नई रेल लाइन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे अलीराजपुर के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
  • वह 329 किलोमीटर लंबी तीन रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन पर 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरंदा-मलसर आमान परिवर्तन और विश्वामित्री-डभोई दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री करीब 1,780 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के कामरेज-चालथान खंड को छह लेन करना, वडोदरा-सूरत खंड पर तापी और नर्मदा नदियों पर बड़े पुलों समेत अतिरिक्त ढांचे का निर्माण तथा एनएच-53 पर अभवा, मिंढोला और खजोड़ जंक्शन पर ग्रेड-सेपरेटेड ढांचे शामिल हैं।
  • पीएम मोदी करीब 2,600 करोड़ रुपये की गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण की रिंग रोड फेज-2, कडाना बांध पर 110 मेगावाट की तैरती सौर परियोजना और वडोदरा नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण शामिल है।
  • वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों और पूर्वी वडोदरा के 11 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन करेंगे।

महाराष्ट्र दौरे पर किस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी?
इसके बाद मुंबई में प्रधानमंत्री 8 से 11 सितंबर तक होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया के प्रमुख वार्षिक वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलनों में शामिल है। सम्मेलन का विषय ''प्रभाव की क्षमता: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम- समावेशी वित्त के लिए भरोसेमंद, जुड़े हुए और वैश्विक तंत्र'' है। इसमें वित्त के भविष्य, डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन और उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed