{"_id":"6959604ebb02fe8ccc01bf82","slug":"akshaye-khanna-becomes-second-indian-actor-after-shah-rukh-khan-to-cross-2000-crore-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय खन्ना के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ शाहरुख खान आगे; प्रभास और अल्लु अर्जुन हुए पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अक्षय खन्ना के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ शाहरुख खान आगे; प्रभास और अल्लु अर्जुन हुए पीछे
Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
सार
Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना लगातार सुर्खियों में बने हैं। अब उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने साउथ के अभिनेताओं अल्लू अर्जुन और प्रभास को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय खन्ना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है। दर्शकों ने उनके इस रोल को खूब पसंद किया। इससे पहले वह 2025 में फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया था। इसमें भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
'छावा', 'धुरंधर' ने तोड़ा रिकॉर्ड
अक्षय खन्ना की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। 'छावा' ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, और 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। वहीं 5 दिसंबर को रिलीज हुई और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म 'छावा' में औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, संभाजी बने विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms
अक्षय खन्ना ने की शाहरुख की बराबरी
'धुरंधर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। इसकी कामयाबी के बाद अक्षय खन्ना शाहरुख खान के बाद दूसरे ऐसे भारतीय एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
अक्षय खन्ना अब उस स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां पहले सिर्फ खान ही थे। अब तक, सिर्फ शाहरुख खान ने ही एक साल में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने मिलकर दुनिया भर में 2,685 करोड़ रुपये कमाए थे।

क्या जल्द रिलीज हो सकती है अनिल कपूर की 'नायक 2', इस एक अपडेट से लगने लगे कयास
प्रभास और अल्लू अर्जुन को पीछे छोड़ा
उनके अलावा, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे दूसरे स्टार्स भी इस आंकड़े के करीब पहुंचे हैं। 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' ने 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। रणबीर कपूर के पास अपनी आने वाली फिल्मों 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' से इस क्लब में शामिल होने का मौका हो सकता है।