फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala

TOP News: अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव; PM मोदी ने की जन विश्वास बिल की तारीफ; अवैध रीफिलिंग पर लगाम कब?

Fri, 03 Apr 2026 06:41 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जंग लड़ रहे अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रैंडी जॉर्ज को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कह दिया है। पेंटागन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की, लेकिन इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका और इस्राइल, ईरान के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल नागरिकों के लिए विश्वास आधारित प्रणाली को मजबूत करता है और पुराने नियमों और कानूनों को खत्म करने का काम करता है। राजधानी में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार रोज लग रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे सिलिंडरों की किल्लत से हो रही है। इस कमी ने अवैध रिफिलिंग के धंधे को खुली छूट दे दी है, जिससे न सिर्फ उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा पर गंभीर खतरा भी खड़ा हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जन विश्वास (संशोधन) बिल पारित: पीएम मोदी बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
कर्मयोगी साधना सप्ताह पर पीएम मोदी का संबोधन। - फोटो : ANI

राज्यसभा ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल नागरिकों के लिए विश्वास आधारित प्रणाली को मजबूत करता है और पुराने नियमों और कानूनों को खत्म करने का काम करता है। इस बिल से मामलों का तेजी से निपटारा होगा और छोटे अपराधों को अपराध के दायरे से बाहर करके मुकदमों का बोझ कम होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सेना में बड़ा फेरबदल: ईरान से जंग के बीच हटाए गए आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
जनरल रैंडी जॉर्ज और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जंग लड़ रहे अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रैंडी जॉर्ज को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कह दिया है। पेंटागन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की, लेकिन इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका और इस्राइल, ईरान के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

दिल्ली में छोटे सिलिंडर की भारी किल्लत, अवैध रीफिलिंग का धंधा जोरों पर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार रोज लग रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे सिलिंडरों की किल्लत से हो रही है। इस कमी ने अवैध रिफिलिंग के धंधे को खुली छूट दे दी है, जिससे न सिर्फ उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा पर गंभीर खतरा भी खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

'सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती', ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
ट्रंप की धमकी पर बोला ईरान - फोटो : ANI / X / @Iran_UN

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुलकर टकराव की तरफ बढ़ता दिख रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने इस तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देगा, यानी बहुत भारी तबाही मचाएगा। इस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने साफ कहा कि इस तरह की धमकी ताकत नहीं, बल्कि अज्ञानता दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी देश को पाषाण युग में भेजने की बात करना अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से युद्ध अपराध की मंशा को दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर...

'मोदी के रोड शो से डीएमके की 200 सीटें पक्की', सीएम स्टालिन का बड़ा चुनावी दावा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : ANI Photos

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे मोदी और शाह तमिलनाडु में ज्यादा दौरे करेंगे, वैसे-वैसे उनकी पार्टी डीएमके और उसके सहयोगियों की जीत का अंतर और बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

भगवंत मान के बयान पर विवाद: नितिन नवीन ने इस भाजपा नेता से मांगा जवाब

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
पीएम मोदी और नितिन नवीन - फोटो : ANI
भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। मामला उत्तर प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से पूछा है कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और बालियान को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा गया। पढ़ें पूरी खबर..

खुलासा: लश्कर हैंडलर साबिर ने तैयार कर लिए थे आठ-दस स्लीपर सेल

दिल्ली के गाजीपुर से पकड़े गए लश्कर हैंडलर साबिर अहमद लोन उर्फ राजा उर्फ आदिल डाक्टर ने दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू कश्मीर में 8 से 10 स्लीपर सेल/लड़ाके तैयार कर लिए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जब देशविरोधी और पाकिस्तान समर्थित नारे लिखने के बाद आतंकी संगठन और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई को लगता था कि लोन भारत में कुछ भी करवा सकता है तो इसे भारत में आतंकी वारदातों के टारगेट देने लग गए थे। ऐसे में इन स्लीपर सेल से संपर्क करने ये दिल्ली आया था। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक में गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL - फोटो : Adobe Stock

कर्नाटक में इन दिनों ऑटो एलपीजी की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि बंगलूरू और राज्य के कई हिस्सों में 300 से ज्यादा निजी एलपीजी पंप बंद हो गए हैं या आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पूरे कर्नाटक में ऑटो एलपीजी की सप्लाई काफी बढ़ा दी है, ताकि ऑटो रिक्शा और एलपीजी से चलने वाली गाड़ियों को ईंधन की कमी न हो। पढ़ें पूरी खबर...

जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, 2012 के बाद पहली बार कोलकाता सत्र के लगातार दो ओपनिंग मैच हारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI

हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर....

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के करीब 'धुरंधर 2', जानें 15वें दिन की कमाई

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd April 2026 Updates on amar ujala
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में अव्वल साबित हो रही है। अब तक यह कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसकी निगाहें एक चर्चित हिट फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं। जानिए, गुरुवार यानी रिलीज के 15वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed