फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala

Top News: ओडिशा में जलाई गई किशोरी; कई राज्यों में बारिश होगी; आंध्र के MP मिधुन गिरफ्तार; थरूर बोले- देश पहले

Sun, 20 Jul 2025 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ओडिशा के पुरी में शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की 70 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। लड़की का एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर होने के चलते उसके इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा, देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश पुलिस ने वाईएसआरसीपी के लोकसभा सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को पिछली सरकार के दौरान हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को मिधुन रेड्डी से कई घंटों तक पूछताछ की और शाम लगभग 7.30 बजे विजयवाड़ा में उन्हें गिरफ्तार किया। इसके अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए 'देश पहले है, पार्टी बाद में।' उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
डीसीपी जगमोहन मीणा और एम्स भुवनेश्वर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Odisha Girl Ablazed: 70 फीसदी जल चुकी है 15 साल की किशोरी, 14 डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज
ओडिशा के पुरी में शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की 70 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। लड़की का एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर होने के चलते उसके इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। वहीं, देर रात, भाजपा, बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस ने एम्स परिसर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल? - फोटो : अमर उजाला

Weather ALERT: उत्तराखंड-हिमाचल और बंगाल व केरल में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
पीवी मिधुन रेड्डी (फाइल) - फोटो : एएनआई

Liquor Scam: आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने वाईएसआरसीपी के लोकसभा सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को पिछली सरकार के दौरान हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को मिधुन रेड्डी से कई घंटों तक पूछताछ की और शाम लगभग 7.30 बजे विजयवाड़ा में उन्हें गिरफ्तार किया। गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

शशि थरूर बोले- मेरे लिए देश पहले, पार्टी बाद में
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए 'देश पहले है, पार्टी बाद में।' उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कोच्चि में शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय विकास विषय पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

उन्नत मलेरिया वैक्सीन के व्यावसायिक उत्पादन की तैयारी, ICMR ने मांगे आवेदन
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मलेरिया की रोकथाम के लिए एक उन्नत वैक्सीन उत्पादन की पहल की है। इस वैक्सीन का नाम AdFalciVax है। इसके वाणिज्यिक उत्पादन के लिए ICMR ने योग्य संगठनों, कंपनियों और टीका विनिर्माताओं से आवेदन यानी एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (Expression of Interest alias EoI) आमंत्रित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
शी जिनपिंग - फोटो : ANI

नहीं मान रहा चीन: ब्रह्मपुत्र नदी पर शुरू किया दुनिया का सबसे बड़े बांध का निर्माण
भारत और बांग्लादेश के विरोध के बावजूद चीन ने दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू कर दिया है। उसका दावा है कि इससे हर साल 300 अरब किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस बांध से तिब्बत में बिजली की जरूरतें पूरी होंगी। परियोजना पर कुल 1.2 ट्रिलियन युआन (167 अरब डॉलर, करीब 14 लाख करोड़ रुपये) का निवेश होने की योजना है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को भारत के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी।

Bangladesh: आम चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी का शक्ति प्रदर्शन
बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो रही है। इसी बीच बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने शनिवार को ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में अपना पहला बड़ा अकेला रैली आयोजित किया। इस रैली में देश भर से लाखों समर्थक पहुंचे। यह रैली पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पद छोड़ने के बाद बदले राजनीतिक माहौल में हुई पहली बड़ी पार्टी रैली थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
बाबा सिद्दीकी - फोटो : PTI

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अदालत ने दो आरोपियों को जमानत देने से किया इनकार
पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में महाराष्ट्र की एक विशेष मकोका अदालत ने सुनवाई की। इस दौरान न्यायाधीश महेश जाधव ने मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी अखिलेंद्र प्रताप सिंह और आकाशदीप सिंह ने जमानत की मांग करते हुए दावा किया था कि मकोका को सही ठहराने के लिए उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
Demo - फोटो : अमर उजाला

Bribery: बीएसएफ के दो अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो अफसरों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी सहायक लेखा अधिकारी (एएओ)  धर्मेंद्र कुमार वर्मा, वेतन एवं लेखा अधिकारी (पीएओ) और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी दिल्ली कार्यालय में तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Instagram/ANI

India vs Pakistan WCL: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान पर एक दूसरे का सामना करती नजर आएंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले में इन दोनों टीमों का सामना होगा। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा और वह विजयी शुरुआत करने के लिए तत्पर होगी। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

Trade Deal: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता 1 अक्तूबर से होगा लागू
भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता एक अक्तूबर से लागू होगा। दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत, भारत को समूह से 15 वर्षों में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है, जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे और पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : PTI

Plane Crash: भ्रामक खबरों पर पायलट फेडरेशन का विदेशी मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस
अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे को लेकर विदेशी मीडिया की भ्रामक रिपोर्टिंग पर भारतीय पायलट संघ (एफआईपी) ने आपत्ति जताई है। एफआईपी ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों संस्थानों से गलत रिर्पोटिंग के लिए माफी मांगने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 July 2025 Updates on amar ujala
सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

 सनी देओल से खिलाड़ी तक, इंडस्ट्री में आज भी कायम है 80 और 90 के दशक के इन सितारों का भौकाल
हुनर के आगे दुनिया झुकती है। ऐसा ही कुछ हाल ही 80 और 90 के दशक के कुछ सितारों का, जिन्होंने तब भी स्टारडम का स्वाद चखा जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की। अब जब कई वर्ष बीत गए हैं, नए सितारे आ गए हैं उनका जलवा आज भी कायम है। उनकी प्रतिभा का लोहा दर्शक मानते हैं। जानिए पढ़ें पूरी खबर...

US MRI Machine Death: पत्नी की जांच कराने हार पहन कर गए 61 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दर्दनाक घटना हुई। एक व्यक्ति पत्नी की जांच कराने के लिए बड़ी चेन वाला हार पहनकर एमआरआई कक्ष में घुस गया। इस दौरान मशीन ने उसे अपनी ओर खींच लिया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के दो दिन बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed