{"_id":"687bd82665b0d0a2930cdb62","slug":"baba-siddique-murder-court-denies-bail-to-two-accused-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अदालत ने दो आरोपियों को जमानत देने से किया इनकार; विशेष मकोका अदालत में सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अदालत ने दो आरोपियों को जमानत देने से किया इनकार; विशेष मकोका अदालत में सुनवाई
Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में महाराष्ट्र की एक विशेष मकोका अदालत ने सुनवाई की। इस दौरान न्यायाधीश महेश जाधव ने मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी अखिलेंद्र प्रताप सिंह और आकाशदीप सिंह ने जमानत की मांग करते हुए दावा किया था कि मकोका को सही ठहराने के लिए उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने याचिका में क्या दावा किया
मामले में आरोपी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने इस आधार पर ज़मानत मांगी थी कि उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) बिना सोचे-समझे लागू किया गया था। उनकी याचिका में कहा गया था कि मकोका को सही ठहराने के लिए उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे आरोपी आकाशदीप सिंह ने दावा किया था कि चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं दी गई है। अपनी याचिका में आकाशदीप सिंह ने कहा था कि उन पर वांछित आरोपियों द्वारा संचालित एक संगठित अपराधिक गिरोह का सदस्य होने का आरोप लगाया गया है, लेकिन उनके द्वारा अंजाम दिए गए किसी मामले का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने दी ये दलील
मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के साथ-साथ सिद्दीकी परिवार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रदीप घरात और त्रिवणकुमार करनानी ने दोनों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में दी गई सामग्री आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला स्थापित करती है।
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर, 2024 की रात मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और दो अन्य फरार आरोपी हैं।