TOP News: ट्रंप का दावा- मारे गए खामेनेई; बंगाल में आज से BJP की परिवर्तन यात्रा; T20WC में भारत Vs वेस्टइंडीज
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौत को लेकर लगातार किए जा रहे दावों ने वैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। एक तरफ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
'हमले में मारे गए खामेनेई': नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौत को लेकर लगातार किए जा रहे दावों ने वैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल में आज से BJP की 'परिवर्तन यात्रा': चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। यात्रा का समापन कोलकाता में होगा, जहां ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल सभा को संवोधित करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
वरुण या कुलदीप किसे मिलेगा मौका? किस तरह बढ़ी भारत की चिंता
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद से टीम ने सबक लिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार वापसी की। भारतीय बल्लेबाजों ने यह दिखाया था कि उनकी बल्लेबाजी कितनी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं, प्लेइंग-11 के संयोजन ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
पांच घंटे हवा में बिताने के बाद मुंबई लौटा एअर इंडिया का विमान
इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एअर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान हवा में पांच घंटे बिताने के बाद मुंबई वापस लौट आई। एअर इंडिया ने बयान जारी किया कि दिल्ली से तेल अवीव के लिए शनिवार को रवाना हुई उड़ान संख्या एआई139 हवा में पांच घंटे बिताने के बाद वापस लौट आई। इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों व क्रू सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान को वापसी में मुंबई में उतारा गया। पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल में SIR विवाद के बीच अमर्त्य सेन को मिली राहत
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में गर्माहट तेज है। इसका एक कारण चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तेज होती तैयारी है। दो दूसरा बड़ा कारण राज्य में चल रहा मतदाता सूची का विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआईआर) है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का नाम पश्चिम बंगाल की संशोधित मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर...
जालंधर में फिर चलीं गोलियां: मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग
महानगर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर स्थित एक प्रसिद्ध आईवीएफ सेंटर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर...
चिनाब नदी में चट्टान पर मिली पांडवकालीन कलाकृति होगी संरक्षित
हजारों साल प्राचीन मानव सभ्यता की साक्षी चिनाब नदी से डोडा जिले में एक ऐतिहासिक पुरातात्विक अवशेष मिला है। डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर नदी से निकली चट्टान पर नंदी और गजराज की उकेरी हुई कलाकृति मिली है। माना जा रहा है कि यह कलाकृति पांडव कालीन है। प्रदेश के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग इसे नौंवी सदी का मान रहा है। इसे संरक्षित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर.
'द केरल स्टोरी 2’ ने क्या उठाया वीकएंड का फायदा? दूसरे दिन कितना रहा कलेक्शन
शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। कोर्ट केस के बाद यह फिल्म थिएटर तक आई है। लेकिन विवादों में होने के बावजूद क्या इसके कलेक्शन में कोई बदलाव या फायदा नजर आया। साथ ही क्या इसने बाकी फिल्मों से बेहतर कलेक्शन दूसरे दिन किया है। पढ़िए, ‘द केरल स्टोरी 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। पढ़ें पूरी खबर..
स्वास्थ्य: हमारी यादें छीन रहा वायु प्रदूषण, डिमेंशिया का खतरा 40% ज्यादा
जिस हवा को हम जिंदगी समझकर भीतर खींच रहे हैं, वही हमारी याददाश्त पर हमला कर रही है, हमारे जीवन भर की यादों को नष्ट कर रही है। नई अंतरराष्ट्रीय स्टडी ने साफ कर दिया है कि वायु प्रदूषण अब सिर्फ फेफड़ों और दिल की बीमारी का मसला नहीं रहा, बल्कि यह सीधे दिमाग को नुकसान पहुंचा रहा है। शोध में पाया गया है कि हवा में हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पीएम2.5 की बढ़ोतरी से डिमेंशिया का खतरा करीब 40 फीसदी और अल्जाइमर का जोखिम 47 फीसदी तक बढ़ सकता है। भारत जैसे प्रदूषणग्रस्त देशों के लिए यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..