फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran US Israel tensions pose a serious threat to international peace says UN Secretary-General

पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी

Sun, 01 Mar 2026 03:21 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 03:21 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक सुरक्षा को चुनौती दी है। अमेरिका-इस्राइल हमलों के बाद ईरान ने जवाबी हमला किया। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय शांते कि लिए बड़ा खतरा बताया है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसी सैन्य कार्रवाई अप्रत्याशित घटनाओं की श्रृंखला पैदा कर सकती है। 

विज्ञापन
Iran US Israel tensions pose a serious threat to international peace says UN Secretary-General
एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है।

विज्ञापन

गुटेरेस ने कहा कि हालात अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई सबसे अस्थिर क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाओं की श्रृंखला को जन्म दे सकती है, जिसे कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। गुटेरेस ने कहा कि हालात बहुत ही बदलते हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed