फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight returns to Mumbai after spending five hours in the air, impacted by Israeli airspace closure

Air India: पांच घंटे हवा में बिताने के बाद मुंबई लौटा एअर इंडिया का विमान, इस्राइली एयरस्पेस बंद होने का असर

Sun, 01 Mar 2026 05:25 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Sun, 01 Mar 2026 05:25 AM IST
सार

West Asia Tensions: अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद खाड़ी के कई देशों में हवाई क्षेत्र का बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से भारत से इस्राइल और दुबई जाने वाले कई विमानों को वापस लौटना पड़ा है। पढ़ें, एयरलाइंस कंपनियों ने इसे लेकर क्या कहा है..

विज्ञापन
Air India flight returns to Mumbai after spending five hours in the air, impacted by Israeli airspace closure
एअर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एअर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान हवा में पांच घंटे बिताने के बाद मुंबई वापस लौट आई। एअर इंडिया ने बयान जारी किया कि दिल्ली से तेल अवीव के लिए शनिवार को रवाना हुई उड़ान संख्या एआई139 हवा में पांच घंटे बिताने के बाद वापस लौट आई। इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों व क्रू सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान को वापसी में मुंबई में उतारा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारत पर भी युद्ध की तपिश: वैश्विक आपूर्ति शृंखला होगी प्रभावित; तेल आपूर्ति, सोना-चांदी की कीमत पर पड़ेगा असर
विज्ञापन


'जरूरत के हिसाब से संचालन में बदलाव करेंगे'
एअर इंडिया ने कहा, हम अपनी उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा के माहौल का आकलन करना जारी रखेंगे और आवश्यकतानुसार सक्रिय रूप से संचालन में बदलाव करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, बोइंग 777 विमान से संचालित एअर इंडिया की यह उड़ान पांच घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर वापस लौटने का फैसला किया। एअर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के चलते एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लौटा
एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जा रही उड़ान को भी वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12:45 बजे 145 यात्रियों के साथ रवाना हुई यह फ्लाइट प्रतिबंध के चलते बीच रास्ते से ही लौट गई। उसे दुबई में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। उड़ान को वापस तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। वहीं, इंडिगो ने भी कहा कि वह ईरान और आसपास के हवाई क्षेत्र की स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है। यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है। विमानन कंपनी ने पश्चिम एशिया के लिए सभी उड़ानें फिल्हाल रद्द कर दी हैं।

यह भी पढ़ें - बंगाल में आज से BJP की 'परिवर्तन यात्रा': चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी; कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे शिरकत

आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यापक असर
आईजीआई एयरपोर्ट मध्य पूर्व के लिए भारत का सबसे बड़ा हब है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं। दुबई के लिए प्रतिदिन लगभग 12 से 15 उड़ानें, दोहा के लिए 5 से 7, अबू धाबी के लिए 4 से 6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5 से 8 उड़ानें संचालित होती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed