Top News: आज से अमरनाथ यात्रा; भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप के अहम संकेत; देश में बाइक टैक्सी पर बड़ा फैसला
बाबा बर्फानी का दरबार सज गया है। भक्त दर्शन के लिए बेकरार हैं। जम्मू बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार तड़के 4 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना करेंगे। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर कहा है कि अमेरिका बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेगा। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की डील होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से एक वीडियो जारी किया। इसमें ट्रंप को व्यापास समझौते पर टिप्पणी करते देखा गया। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बाइक टैक्सी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 1 जुलाई को मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 जारी किए, जिनमें निजी (गैर-परिवहन) बाइक को यात्री सेवा के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। लेकिन इसके लिए राज्य सरकारों की मंजूरी जरूरी होगी। रैपिडो, उबर और ओला जैसी बाइक टैक्सी प्लेटफॉर्म के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amarnath Yatra: सजा बाबा बर्फानी का दरबार, भक्त भी तैयार, आज रवाना होंगे जत्थे
बाबा बर्फानी का दरबार सज गया है। भक्त दर्शन के लिए बेकरार हैं। जम्मू बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार तड़के 4 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना करेंगे। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले- बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर कहा है कि अमेरिका बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेगा। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की डील होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से एक वीडियो जारी किया। इसमें ट्रंप को व्यापास समझौते पर टिप्पणी करते देखा गया। पढ़ें पूरी खबर...
Centre nod for Bike Taxi: केंद्र ने बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, दिशानिर्देश जारी
केंद्र सरकार ने बाइक टैक्सी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 1 जुलाई को मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 जारी किए, जिनमें निजी (गैर-परिवहन) बाइक को यात्री सेवा के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। लेकिन इसके लिए राज्य सरकारों की मंजूरी जरूरी होगी। रैपिडो, उबर और ओला जैसी बाइक टैक्सी प्लेटफॉर्म के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री जयशंकर का US दौरा: समकक्ष रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ से की मुलाकात
अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातें हुईं। रुबियो से पहले जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की। अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने खुद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जयशंकर ने कहा कि हेगसेथ के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उनके साथ भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने, हितों, क्षमताओं और जिम्मेदारियों के बढ़ते झुकाव जैसे मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Divyanshi Bhowmick: युवा टेबल टेनिस सनसनी ने रचा इतिहास, AYTT चैंपियनशिप में जीता सोना
भारत की युवा टेबल-टेनिस खिलाड़ी दिव्यांशी भौमिक ने एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 14 वर्षीय दिव्यांशी इस चैंपियनशिप की अंडर-15 कैटेगरी में खेल रही थीं। अंडर-15 बालिका एकल खिताब जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। दिव्यांशी की ये स्वर्णिम सफलता इसलिए भी विशिष्ट है क्योंकि 36 वर्षों बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ये खिताब जीता है।गोल्ड मेडल मैच में दिव्यांशी ने चीन की झू छीही को 4-2 से हराया। पढ़ें पूरी खबर...
शमी को अलग रह रही पत्नी-बेटी को हर माह ₹4 लाख गुजारा भत्ता देना होगा
मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे कानूनी विवाद को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने अहम आदेश पारित किया है। अदालत में न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की एकल पीठ ने गुजारा भत्ता देने का आदेश पारित किया। जस्टिस मुखर्जी ने अपने आदेश में कहा, विपक्षी पार्टी / पति (मोहम्मद शमी) की आय, वित्तीय दस्तावेजों और आय को देखते हुए साफ है कि वह अधिक राशि का भुगतान करने की स्थिति में है। याचिकाकर्ता (हसीन जहां) अपनी बच्ची के साथ स्वतंत्र रूप से अलग रह रही है। पढ़ें पूरी खबर...
USA: राष्ट्रपति ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी सीनेट में हुआ पास
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सोमवार को सीनेट में मामूली अंतर के साथ पास हो गया। विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़े। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सांसदों में थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...
Karnataka High Court: 'सरकारी अफसर 'टॉम, डिक और हैरी'; एक्स के वकील के ऐसा कहने पर बिफरे जज
अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी एक्स (पहले ट्विटर) के एक वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि अगर हर 'टॉम, डिक और हैरी' सरकारी अधिकारी को कंटेंट हटाने का नोटिस भेजने का अधिकार दिया गया, तो यह सरकारी शक्तियों के दुरुपयोग जैसा होगा। इस टिप्पणी पर केंद्र सरकार और न्यायाधीश दोनों ने कड़ी आपत्ति जताई। पढ़ें पूरी खबर...
Odisha Flood: ओडिशा में बाढ़ का कहर, बालासोर में 100 गांवों में जलभराव
ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो गई। जिले के उत्तरी हिस्से में करीब 100 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
US vs Iran: हैकरों की धमकी- ट्रंप के सहयोगियों के ईमेल दुनिया को दिखाएंगे
ईरान-इस्राइल युद्ध में अमेरिकी हमलों से परमाणु संवर्धन केंद्रों के बुरी तरह नष्ट होने के बाद ईरानी हैकरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों पर डिजिटल युद्ध छेड़ने की धमकी दी है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने इसे बदनाम करने का अभियान बताया है। पढ़ें पूरी खबर...