फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MEA Jaishankar US visit Updates Meeting with Rubio and Defense Min Hegseth bilateral issues discussion

विदेश मंत्री जयशंकर का US दौरा: समकक्ष रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ से की मुलाकात; द्विपक्षीय मुद्दों पर बात

Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
सार

क्वाड शिखर सम्मलेन के लिए अमेरिका गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मार्को रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। उन्होंने कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातें कीं। जयशंकर ने यहां कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात और बातचीत की। जानिए अमेरिका में किन देशों के नेताओं से मिले जयशंकर

विज्ञापन
MEA Jaishankar US visit Updates Meeting with Rubio and Defense Min Hegseth bilateral issues discussion
एस जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar

विस्तार

अमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातें हुईं।
विज्ञापन
जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की
रुबियो से पहले जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की। अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने खुद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर जयशंकर ने कहा कि हेगसेथ के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उनके साथ भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने, हितों, क्षमताओं और जिम्मेदारियों के बढ़ते झुकाव जैसे मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री अमेरिकी ऊर्जा विभाग के सचिव से भी मिले
वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी ऊर्जा विभाग के सचिव क्रिस राइट के साथ भी बातचीत की। दोनों के बीच भारत में चल रहे ऊर्जा परिवर्तन के बारे में बात हुई। जयशंकर ने बताया कि भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत बनाने के अवसरों के बारे में बात की।

ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से भी मुलाकात..
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपने शुरुआती भाषण में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने जयशंकर से कहा, 'मैंने आपको बताया कि क्वाड के साथ मैंने किसी भी अन्य समकक्ष की तुलना में आपसे अधिक मुलाकात की है। यह 23वीं बार है, जिसमें टेलीफोन कॉल भी शामिल हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि हम दोनों इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं, हमारे देशों के बीच की जड़ें कितनी गहरी हैं तथा हमारे साझा हितों की गहराई कितनी गहरी है। हम मजबूत और बढ़ते सामरिक और आर्थिक संबंधों वाले घनिष्ठ साझेदार हैं..क्षेत्र के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धताओं और क्वाड में उठाए गए कुछ मुद्दों तथा हम किस प्रकार एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं, इस बारे में आपसे बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई।... पिछले पांच वर्षों में, दोनों देशों की साझेदारी मजबूत होती गई है... हम अपने दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आगे बढ़ते हुए घनिष्ठ संबंधों से विशेष रूप से प्रसन्न हैं।


23वीं बार जयशंकर से मुलाकात / बातचीत को रेखांकित किया
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने जयशंकर से कहा, 'मैंने आपको बताया कि क्वाड के साथ, मैं आपसे किसी भी अन्य समकक्षों से अधिक बार मिली हूं। यह 23वीं बार है, जिसमें टेलीफोन कॉल भी शामिल हैं। यह दर्शाता है कि हम दोनों इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं। वोंग ने ये भी कहा कि ये हमारे देशों के बीच की जड़ें और हमारे साझा हितों की गहराई भी दिखाता है। हम मजबूत और बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों के घनिष्ठ साझेदार हैं। क्षेत्र के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धताओं और क्वाड में हम दोनों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से बात हुई है। पिछले पांच वर्षों में, दोनों देशों की साझेदारी मज़बूत होती गई है... हम अपने दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आगे बढ़ते हुए घनिष्ठ संबंधों से विशेष रूप से प्रसन्न हैं।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 5वीं वर्षगांठ
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से कहा, हम शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे और हम आज की चर्चाओं को परिणामों के रूप में लेने के लिए तत्पर हैं। यह हमारे लिए हमेशा एक अच्छा अवसर होता है कि हम बैठकर अपने कार्यों पर चर्चा करें। हमारी अधिकांश चर्चाएं बेहतर से बेहतर होती जा रही हैं। हल करने के लिए कम समस्याएं हैं और तलाशने के लिए अधिक अवसर हैं... हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 5वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हाल ही में कनाडा में हमारे प्रधानमंत्रियों की मुलाकात से प्रसन्नता हुई...जब मैं उन रिश्तों को देखता हूं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण और सहज हैं, तो वे उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां, यदि कोई मुद्दा है, तो हम तुरंत एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं..हम एक दूसरे पर इतना भरोसा करते हैं कि हम विश्व की स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं, जो बताता है कि हमारे संबंधों की गुणवत्ता क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed