{"_id":"6230cbb829b96e37d23726b5","slug":"top-bjp-leaders-at-prime-minister-narendra-modi-residence-over-government-formation-in-up-uttarakhand-goa-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों में सरकार गठन: पीएम मोदी ने की अहम बैठक, गृह मंत्री शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से किया सलाह-मशविरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार राज्यों में सरकार गठन: पीएम मोदी ने की अहम बैठक, गृह मंत्री शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से किया सलाह-मशविरा
Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
सार
माना जा रहा है कि रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक पीएम मोदी से उनके घर पर मुलाकात करने वाले योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लौटेंगे। वहीं, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार राज्यों में भाजपा के सरकार गठन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एकत्र हुए। दरअसल, भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में बहुमत के साथ जीत दर्ज की है और गोवा में भी वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष शामिल हुए।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने करीब चार घंटे तक इसी तरह की बैठक की मेजबानी की थी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों का ख्याल रखने के लिए हर मिनट विस्तार से चर्चा कर रहा है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि पिछले साल के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल की तरह इस बार भी 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रविवार को दो घंटे से अधिक समय तक पीएम मोदी से उनके घर पर मुलाकात करने वाले योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लौटेंगे। वहीं, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इन राज्यों से नेताओं को भी बुलाया गया है और सबसे आदर्श उम्मीदवारों के लिए कई दौर की सलाह-मशविरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी ने 403 विधानसभा सीटों में से 255 और 41.29 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। 37 साल बाद राज्य में किसी पार्टी के लिए यह पहला दोहरा कार्यकाल होगा। पार्टी गोवा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी उभरी और 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 20 सीटें जीतीं। मणिपुर विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने बहुमत हासिल किया और अब राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। पार्टी ने मणिपुर की 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की। उत्तराखंड में भी भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।