पीएम मोदी ने लिखा ऑनलाइन लेख, बताईं नोटबंदी से जुड़ी जरूरी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थव्यवस्था में नकदी की अधिक मात्रा को भ्रष्टाचार और काले धन का बड़ा स्रोत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘नकदी रहित लेनदेन’ (कैशलेस ट्रांजेक्शन) की ओर बदलाव की राह पकड़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लिंक्डइन डॉट कॉम पर पोस्ट किए गए एक लेख में लिखा है, 21वीं सदी के भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार विकास की गति धीमी करता है और गरीबों, नव-मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग के सपनों को तोड़ देता है।
नोटबंदी के फैसले का संदर्भ देते हुए पीएम ने लिखा, अर्थव्यवस्था में बहुतायत में नकदी की उपलब्धता भ्रष्टाचार और काले धन का एक बड़ा स्रोत है। मैं आप सबसे, खास कर अपने युवा मित्रों से नकदी रहित लेनदेन की ओर बदलाव करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध करता हूं। इससे एक ऐसे भारत की मजबूत नींव तैयार होगी जहां भ्रष्टाचार और काले धन के लिए कोई जगह नहीं होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, आज हम मोबाइल बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के दौर में रह रहे हैं।
खाने का ऑर्डर देना हो, फर्नीचर खरीदना और बेचना हो, टैक्सी के लिए ऑर्डर देना हो... यह सब कुछ तथा और भी बहुत कुछ आपके मोबाइल के माध्यम से संभव है। प्रौद्योगिकी हमारे जीवन में गति और सुविधा लेकर आई है। इस फैसले के लिए विपक्ष के विरोध के बीच मोदी ने क्रेडिट कार्ड जैसे नकदीविहीन विकल्पों के चित्र भी पोस्ट किए हैं।
'मैं जानता थे कि भारतवासियों को असुविधा होगी'
उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आपमें से ज्यादातर लोग कार्ड और ई-वॉलेट का नियमित उपयोग कर रहे हैं और मुझे लगता है कि आपके साथ उन तरीकों को साझा करना चाहिए जिनसे नकदीविहीन लेनदेन में यथासंभव वृद्धि हुई है।
आज, हमारे व्यापारी समुदाय के पास खुद को अपडेट करने तथा और अधिक प्रौद्योगिकी अपनाने का ऐतिहासिक अवसर है जो उनके लिए अधिक समृद्धि लाएगा। लोगों को आ रही समस्याओं के संदर्भ में पीएम ने कहा, जब मैंने नोटबंदी की घोषणा की, तब मैं जानता थे कि भारतवासियों को असुविधा होगी लेकिन मैंने अनुरोध किया कि दीर्घकालिक फायदे के लिए वह कुछ समय की तकलीफ बर्दाश्त करें। मैं यह देख कर खुश हूं कि देशवासी दीर्घकालिक फायदे के लिए वह कुछ समय की तकलीफ बर्दाश्त कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में मुझे उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और पंजाब के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों का दौरा करने का अवसर मिला। मैं जहां भी गया, मैंने लोगों से पूछा.. क्या भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म किया जाना चाहिए? क्या गरीबों, नव-मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग को उनका हक मिलना चाहिए? हर जगह मुझे एक ही जवाब मिला और वह जवाब था-हां। - नरेंद्र मोदी