{"_id":"5ec7cd801f0740617717029a","slug":"tomato-prices-at-three-year-low-in-wholesale-markets-of-delhi-hyderabad-and-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, हैदराबाद और बंगलूरू के थोक बाजारों में टमाटर के दाम तीन साल के निचले स्तर पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली, हैदराबाद और बंगलूरू के थोक बाजारों में टमाटर के दाम तीन साल के निचले स्तर पर
Fri, 22 May 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
थोक बाजारों में आवक बढ़ने से शुक्रवार को कीमत 4-10 रुपये प्रति किलो तक चली गई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद के थोक बाजारों में टमाटर की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, थोक बाजारों में टमाटर की आवक बढ़ने से शुक्रवार को यह कीमत 4-10 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे चली गई। राष्ट्रीय राजधानी की आजादपुर थोक मंडी में पिछले साल 22 मई को टमाटर की कीमत 14.30 रुपये प्रति किलोग्राम थी जबकि हैदराबाद और बंगलूरू में यह 30 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी।
विज्ञापन
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि टमाटर की कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण, सुस्त मांग और कोविड-19 वायरस के संकट के बीच माल की अधिक आपूर्ति होना है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा रखे जाने वाले आंकड़ों के अनुसार आजादपुर मंडी में, मौजूदा कीमत 440 रुपये प्रति कुंतल है जबकि पिछले साल यह कीमत 1,258 रुपये प्रति कुंतल थी। दिल्ली में टमाटर की फसल हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आ रही है।
विज्ञापन
हैदराबाद के बोवेनपल्ली थोक बाजार में, टमाटर कीमतें शुक्रवार को लगभग पांच रुपये किलो थी, जो एक साल पहले 34 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसी तरह, बंगलूरू के थोक बाजार में, टमाटर की कीमतें 10 रुपये प्रति किलोग्राम हैं, साल भर पहले की समान अवधि में लगभग 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा बाजार लिंकेज बढ़ाने के उद्देश्य से टमाटर उत्पादक क्षेत्र माने जाने वाले 52 जिलों में से 40 जिलों में टमाटर की थोक कीमत, तीन साल के इस मौसम के दौरान की कीमतों के औसत से नीचे चली गई है। यहां तक कि बाजारों से सीधे जोड़ने के लिए पहचाने गए 12 क्लस्टरों में भी टमाटर की कीमतें तीन साल के औसत से कम हैं। भारत का वार्षिक टमाटर उत्पादन लगभग 111 लाख टन है जो घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।