फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Told him about clashes in villages over Maratha reservation Chhagan Bhujbal after meeting Sharad Pawar

मुलाकात: एनसीपी के टूटने के बाद पहली बार शरद पवार से मिले छगन भुजबल, मराठा आरक्षण समेत इन मुद्दों पर हुई बात

Mon, 15 Jul 2024 07:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 15 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख से मुलाकात की। भुजबल ने शरद पवार से कहा कि अगर सभी पार्टियां एकजुट हो जाएं तो मराठा और ओबीसी आरक्षण पर चल रहे विवाद का हल निकाला जा सकता है। 

विज्ञापन
Told him about clashes in villages over Maratha reservation Chhagan Bhujbal after meeting Sharad Pawar
छगन भुजबल और शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख से मुलाकात की। भुजबल ने शरद पवार से कहा कि अगर सभी पार्टियां एकजुट हो जाएं तो मराठा और ओबीसी आरक्षण पर चल रहे विवाद का हल निकाला जा सकता है।   

विज्ञापन


एनसीपी के टूटने के बाद पहली मुलाकात
एनसीपी के दो भागों में विभाजित होने के बाद छगन भुजबल और शरद पवार के बीच यह पहली मुलाकात थी। शरद पवार से मुलाकात के बाद छगन भुजबल ने कहा ने कहा, ‘ गांवों में रहने वाले अलग अलग समुदाय के लोगों से शरद पवार भली भांति परिचित हैं। मैंने उनसे कहा है कि गांव में रहने वाले लोगों के बीच मराठा आरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है। अगर सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इस पर विचार करें, तो इस मामले का हल निकाला जा सकता है, वरना स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। शरद पवार ने कहा है कि वे एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर कोई उपाय निकालेंगे।’
विज्ञापन


‘आरक्षण का हल निकालने के लिए पीएम मोदी से मिलने को तैयार’
छगन भुजबल ने आगे कहा कि वे आरक्षण के मुद्दे का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से आरक्षण के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है क्योंकि वे (शरद पवार) राज्य के उन नेताओं में हैं, जो आरक्षण के मुद्दे से भली भांति परिचित हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार से आरक्षण के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग
छगन भुजबल ने कहा, ‘महाराष्ट्र के कई इलाकों में मराठा समुदाय और ओबीसी समुदाय के लोगों के मन में एक दूसरे को लेकर बुरे विचार हैं। यहां तक के वे, आरक्षण के मुद्दे पर विवाद की वजह से एक-दूसरे के घरों में जाने से भी कतरा रहे हैं। मैंने शरद पवार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।’ जून महीने की शुरुआत में ही छगन भुजबल ने कहा था कि वे मराठा आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन, ओबीसी आरक्षण को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।


आपको बता दें कि जून महीने में मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे ने अपना अनशन स्थगित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार से मराठा समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए एक समयसीमा तय की थी। कई वर्षों से मनोज जरांगे मराठा समुदाय के लिए ओबीसी वर्ग के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed