{"_id":"57c0f5664f1c1b602fd4efcf","slug":"todays-top-five-news-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
# कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती, हुर्रियत नेता मीरवाइज को भेजा जेल
# बांग्लादेश में 4 आतंकी मारे गए, ढाका हमले का मास्टरमाइंड भी ढेर
# हिंसा पर भावुक हुईं महबूबा, कहा- मोदी सरकार में ही हल हो सकता है कश्मीर मसला
# यूपी चुनावः कांग्रेस की लाज बचाने के लिए राहुल गांधी करेंगे धुआंधार रोड शो
# सरोगेसी के बाद आईवीएफ और स्पर्म बैंकों को नियंत्रित करेगी सरकार
हिंसा पर भावुक हुईं महबूबा, कहा- मोदी सरकार में ही हल हो सकता है कश्मीर मसला
कश्मीर हिंसा को लेकर शनिवार सुबह रियासत की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कश्मीर के हालात को सही करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद महबूबा ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर की शांति के लिए पाकिस्तान से बातचीत का दौर शुरू किया और गृहमंत्री राजनाथ को पाकिस्तान भेजा लेकिन पाक ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।
यूपी चुनावः कांग्रेस की लाज बचाने के लिए राहुल गांधी करेंगे धुआंधार रोड शो
विज्ञापन
2014 लोक सभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंदे मोदी ने पूरे देश में अंधाधुन्ध रैलियां की थी। कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगातार रैलियां करेंगे। खबर है कि राहुल गांधी पूर्वी यूपी से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पश्चिम में दिल्ली के पास में आकर खत्म करेंगे। कांग्रेस में जान फूकने के लिए राहुल गांधी 25 दिनों के अंदर 42 जिलों में रोड शो करेंगे। यात्रा की शुरुआत पूर्वी यूपी के देवरिया जिले से होगी और हो सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक मेरठ के आसपास खत्म हो
सरोगेसी के बाद आईवीएफ और स्पर्म बैंकों को नियंत्रित करेगी सरकार
सरोगेसी बिल के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना आईवीएफ (विट्रो फर्टिलाइजेशन), भ्रूण ट्रांसफर और स्पर्म बैंकों को नियंत्रित करने की है। गौरतलब है कि बांझपन से जुड़ी सेवाएं और इंडस्ट्री पूरे देश में तेजी से पनप रही हैं। अनुमान के तौर पर भारत में आईवीएफ और सरोगेसी सेवाएं 3000 करोड़ की इंडस्ट्री का रूप ले चुकी हैं। सरोगेसी बिल को ड्राफ्ट करने में अहम भूमिका निभाने वाली हेल्थ रिसर्च डिपार्टमेंट की सचिव सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'हमें इस बात की पूरी जानकारी है कि इस तरह के क्लिनिक बढ़ रहे हैं और इन्हें रेगुलेट करने की जरूरत है।'
कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती, हुर्रियत नेता मीरवाइज को भेजा जेल
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद अब सरकार ने अलगाववादियों पर शिकंज कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूख को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को हुर्रियत एम के अध्यक्ष मीरवाइज ने ईदगाह चलो मार्च का आह्वान किया था। मार्च के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बांग्लादेश में 4 आतंकी मारे गए, ढाका हमले का मास्टरमाइंड भी ढेर
बांग्लादेश ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में ढाका हमले का मास्टरमाइंड तमीम अहमद भी शामिल बाताया जा रहा है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कैफे में हुए आतंकी हमले में 22 लोग मारे गए थे। जिनमें एक भारतीय लड़की भी शामिल थी। व कई अन्य विदेशी पर्यटक भी मारे गए थे।
आपको बता दें कि ढाका में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी लेकिन बांग्लादेश ने सरकार का कहना था कि यह हमला बांग्लादेश में फलफूल रहे आतंकी संगठन जमात मुजाहिद्दीन ने किया है।