फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Truck-motorcycle collision in Karnataka Major action by police in Lalit Patel drug case

Updates: कलबुर्गी में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर, पांच की मौत; शिवसेना-यूबीटी नेता के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस

Fri, 03 Nov 2023 07:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Truck-motorcycle collision in Karnataka Major action by police in Lalit Patel drug case
Accident - फोटो : Social Media

कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कलबुर्गी के बल्लुरागी गांव के पास एक दोपहिया वाहन के ट्रक से टकरा जाने से दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कालाबुरागी के एसपी ए. श्रीनिवासुलु ने बताया कि कलबुर्गी जिले के अफजलपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घोटाले में शामिल जोगेश्वरी बीएमसी भूमि पर एक लक्जरी होटल के कथित निर्माण के संबंध में शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी उन्हें और अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने रवींद्र वायकर से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और बयान प्राप्त कर लिए हैं] जो मुंबई पुलिस ईओडब्ल्यू को दिए गए थे।

विज्ञापन

216 ग्राम सोने के बटन जब्त
केरल में एआईयू (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) के अधिकारियों ने 2 नवंबर को कोचीन हवाई अड्डे पर एक यात्री को रोका। इस दौरान उसके कब्जे से विदेशी मूल के सोने के बटन, अंगूठी और हेयर क्लिप जब्त की गई। जींस की तीन जोड़ी में बटन सिले हुए थे। जब्त किए गए कुल 216 ग्राम सामान की कीमत 11,63,981 रुपये है।

विज्ञापन

ललित पटेल ड्रग केस में पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ललित पटेल ड्रग केस में पुणे पुलिस ने मामले में पाटिल और उसके सहयोगियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधान लागू कर दिए हैं। पुणे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच के बाद मकोका लगाया गया है। पाटिल फिलहाल 7 नवंबर तक पुणे पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन

शाहरुख के 17 प्रशंसकों के मोबाइल फोन चोरी
चोरों ने शाहरुख खान के कम से कम 17 प्रशंसकों के मोबाइल फोन चुरा लिए। फैंस बांद्रा में शाहरुख के घर के बाहर बॉलीवुड अभिनेता को 58वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के हुई, जब शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे। बांद्रा पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए।

चंद्रबाबू नायडू मामले में सीआईडी की याचिका खारिज
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर रिहा तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के दो अधिकारियों को तैनात करने तथा नियमित रूप से अदालत में उन्हें रिपोर्ट जमा करने के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अंतरिम आवेदन को शुक्रवार को खारिज कर दिया। हालांकि, अदालत ने दोहराया कि उसने जमानत की शर्तें लागू की हैं।

तिरुवनंतपुरम (केरल) : केंद्रीय मंत्री ने केरल के राज्यपाल का किया बचाव
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्य विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने को लेकर केरल की वाम सरकार की शुक्रवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि खान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाया है और वह राज्य के लोगों के हितों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।

कोलकाता (पश्चिम बंगाल): विश्व भारती के कुलपति पर लगे आरोप
विश्व भारती के मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के एक वर्ग ने दावा किया कि कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने उन्हें अपने कार्यकाल के विस्तार के समर्थन में शांतिनिकेतन परिसर में रैली निकालने के लिए मजबूर किया। एमटीएस सदस्यों ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस बारे में एक मेल भेजा है, जिससे एक नया विवाद पैदा हो गया है। विश्व भारती के अधिकारियों ने इस दावे को 'आधारहीन और बेतुका' बताते हुए खारिज कर दिया क्योंकि बंगाली और अंग्रेजी में भेजे गए गुमनाम मेल में किसी संगठन के नाम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में चक्रवर्ती का कार्यकाल आठ नवंबर को समाप्त हो रहा है।

ठाणे (महाराष्ट्र): दुर्गाडी किले पर मालिकाना हक का दावा करने के मामले में केस दर्ज 
कल्याण के ऐतिहासिक दुर्गाडी किले पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी गेठे ने संवाददाताओं को बताया कि सुयश शिर्के ने दावा किया कि वह कुछ बीते शासकों के वंशज हैं जिनके पास किले का कब्जा था, जिसके आधार पर उन्होंने 11 सितंबर 2022 को स्थानीय राजस्व कार्यालय को एक आवेदन देकर उस जमीन के स्वामित्व को हस्तांतरित करने की मांग की जिस पर ढांचा खड़ा है।

17 जनवरी को जनता के लिए खुल जाएगी पुरी हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना
बहुप्रतीक्षित पुरी हेरिटेज कॉरिडोर (श्रीमंदिर परिक्रमा) अगले साल 17 जनवरी को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं श्रीमंदिर के मुख्य धार्मिक पदाधिकारी दिव्यसिंह देब ने शुक्रवार को दिन में निर्माण स्थल का दौरा किया। देब को सहोदर देवताओं भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र का प्रथम सेवक माना जाता है। उन्होंने कहा, कई काम पूरे होने वाले हैं और यह 17 जनवरी, 2023 को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर एक विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन की मदद से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर लगभग पांच दिनों तक भव्य पूजा आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के खिलाफ ईडी की कार्रवाई
ईडी ने कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय ने दो नवंबर को कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जांच की। इस दौरान दिल्ली एनसीआर, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। ईडी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, राज कुमार आनंद के प्रमुख कर्मचारियों के पास से 2023 के दौरान चीन भेजे गए बेहिसाब व्यापारिक निवेश और हवाला भुगतान से संबंधित सबूत बरामद किए गए। इसके साथ ही  74 लाख रुपये नकद और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़/डिजिटल रिकॉर्ड बरामद और जब्त किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है। 

 AAP विधायक वसावा के खिलाफ FIR दर्ज
 आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कथित तौर पर कुछ वन विभाग के अधिकारियों को धमकाने और अपने आवास पर पिस्तौल से हवा में गोली चलाने का आरोप है। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नर्मदा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुंबे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वसावा की पत्नी, उनके निजी सहायक और एक अन्य व्यक्ति को घटना के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। विधायक चैतर वसावा  पर राज्य वन विभाग के कर्मियों के साथ झड़प के बाद दंगा, जबरन वसूली और सरकारी अधिकारियों पर हमले से संबंधित भारतीय पुलिस संहिता (आईपीसी) की धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 

महिला से सामूहिक बलात्कार करने और अहमदाबाद में फ्लैट लूटने के आरोप में पांच सुरक्षा गार्ड  
गुजरात के पालनपुर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले पांच लोगों को सामूहिक बलात्कार और डकैती में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब वे राजस्थान भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांचों पर नौकरानी के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और अहमदाबाद के बोपोल इलाके में एक फ्लैट से नकदी, एटीएम कार्ड और एक वाहन लूटने का आरोप है।

पांच आरोपियों, में से तीन पंजाब के निवासी हैं वहीं दो उत्तर प्रदेश और एक मध्य प्रदेश के हैं

 ओडिशा के स्कूल में पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव
ओडिशा के खुर्दा जिले के स्कूल में दसवीं के छात्र पुबलियाज कार्जी का शव स्कूल परिसर में मिला। पुलिस के मुताबिक मोबाइल जब्त करने के बाद छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। स्कूल हॉस्टल में रहने वाले छात्र का शव स्कूल परिसर के अंदर एक पेड़ पर लटका मिला। 

उड़िया फिल्म निर्माता पर महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप, केस दर्ज
विवादित ओडिया फिल्म निर्माता संजय नायक उर्फ टूटू नायक पर महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज हुआ है। उस पर महिला पत्रकार को थप्पड़ मारने और उसके साथ गाली गलौज करने का आरोप है।

पत्रकार की शिकायत पर खारवेल नगर थाने में केस दर्ज किया गया। उसने अपनी शिकायत में कहा, नायक ने मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारा और गालियां दीं। मैं चौंक गई और मेरा माइक और मोबाइल फोन हाथ से गिर गया। जैसे ही मैं सामान इकट्ठा करने के लिए बैठी, उसने मेरी पीठ पर मारा। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा व्यवहार क्यों किया। चूंकि यह घटना अन्य पत्रकारों के सामने घटी, इसलिए पत्रकार ने कहा कि वह अपमानित और आहत महसूस कर रही हैं। वहीं, निर्माता ने आरोपों से इन्कार किया है।

मलयेशिया के विदेश मंत्री का भारत दौरा अगले सप्ताह
मलयेशिया के विदेश मंत्री जांब्री अब्दुल कादिर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच समग्र रूप से सहयोग के विस्तार की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि कादिर की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed